Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

US की आर्थिक और सैन्य शक्ति पृथ्वी पर सबसे अधिक... ईरान की धमकी पर ट्रंप का पलटवार! 'होर्मुज'को लेकर किया बड़ा ऐलान!

Aryan
4 March 2026 6:31 PM IST
US की आर्थिक और सैन्य शक्ति पृथ्वी पर सबसे अधिक... ईरान की धमकी पर ट्रंप का पलटवार! होर्मुजको लेकर किया बड़ा ऐलान!
x
ट्रंप ने ईरान के 'होर्मुज जलडमरूमध्य' को बंद करने की धमकी देने पर बड़ा बयान दिया है।

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जंग जारी है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के 'होर्मुज जलडमरूमध्य' को बंद करने की धमकी देने पर बड़ा बयान दिया है। दरअसल ट्रंप ने साफ कहा कि अमेरिकी नौसेना व्यापारिक तेल टैंकरों को सुरक्षा कवर देंगे। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में होने वाली ऊर्जा की सप्लाई किसी भी तरह से बाधित नहीं होगी। गौरतलब है कि पहले ईरान की ओर से चेतावनी दी गई थी कि होर्मुज से गुजरने वाले टैंकरों को निशाना बनाया जाएगा।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यदि जरूरत पड़ी तो अमेरिकी नौसेना टैंकरों को एस्कॉर्ट करना शुरू कर देगी। उन्होंने आगे कहा कि चाहे कुछ भी हो लेकिन अमेरिका इस बात का भरोसा दिलाता है कि दुनिया को ऊर्जा की आपूर्ति निर्बाध रूप से मिलती रहेगी। उन्होंने यह भी आदेश दिया कि कमर्शियल जहाजों के लिए बीमा की सुविधा भी प्रदान करे, ताकि डरे हुए जहाज मालिकों को सुरक्षा का अहसास हो।

वित्तीय सुरक्षा का रखा जाएगा उचित मूल्य

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल पर पोस्ट कर लिखा कि तत्काल प्रभाव से मैंने संयुक्त राज्य विकास वित्त निगम (डीएफसी) को खाड़ी से होकर गुजरने वाले सभी समुद्री व्यापार, विशेष रूप से ऊर्जा, की वित्तीय सुरक्षा के लिए उचित मूल्य पर राजनीतिक जोखिम बीमा और गारंटी प्रदान करने का आदेश दिया है। यह सभी शिपिंग लाइनों के लिए उपलब्ध होगा।

ऊर्जा की निर्बाध सप्लाई की जाएगी

उन्होंने आगे कहा कि अगर जरूरी हुआ तो अमेरिकी नौसेना जल्द ही होर्मुज जलडमरूमध्य से टैंकरों को एस्कॉर्ट करना शुरू कर देगी. चाहे कुछ भी हो जाए, संयुक्त राज्य अमेरिका विश्व को ऊर्जा की सप्लाई सुनिश्चित करेगा। ट्रंप ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका की आर्थिक और सैन्य शक्ति पृथ्वी पर सबसे महान है, आगे और भी कदम उठाए जाएंगे। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।

Next Story