
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- 10 लाख छात्रों का...
10 लाख छात्रों का इंतजार खत्म! राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे करें चेक

नई दिल्ली। आज लाखों बच्चों का इंतजार खत्म हो गया है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा राजस्थान 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बता दें कि बोर्ड सचिव गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने ये नतीजे घोषित किए हैं। इस साल का कुल पास प्रतिशत 94.23% रहा है।
इतने बच्चों का रिजल्ट जारी
राजस्थान बोर्ड 8वीं की परीक्षा में इस साल कुल 12,86,220 विद्यार्थी शामिल हुए थे। शिक्षा मंत्री ने जानकारी दी कि इनमें से 12,84,011 परीक्षार्थियों का परिणाम आज आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है।
5वीं के परिणाम भी घोषित
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आज अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय से कक्षा 5वीं के परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए हैं। बोर्ड के इतिहास में यह पहली बार है जब मार्च महीने में ही इन तीनों कक्षाओं के नतीजे एक साथ जारी किए गए हैं।
अपना रिजल्ट कैसे चेक करें?
आप अपना परिणाम निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकते हैं:
rajeduboard.rajasthan.gov.in (मुख्य वेबसाइट)
rajresults.nic.in (रिजल्ट पोर्टल)
rajshaladarpan.nic.in (कक्षा 5वीं और 8वीं के लिए)
रिजल्ट देखने के स्टेप्स
- ऊपर दी गई किसी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर अपनी कक्षा के रिजल्ट लिंक (जैसे 'RBSE 10th Result 2026') पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर दर्ज करें और 'सबमिट' बटन दबाएं।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।




