
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- यूपी के करोड़ों...
यूपी के करोड़ों मतदाताओं का आज इंतजार होगा खत्म! कुछ ही देर में आएगा फाइनल वोटर लिस्ट, ऐसे चेक करें अपना नाम

लखनऊ। यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस लिए सभी पार्टी अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। साथ ही चुनाव आयोग भी अपनी तैयारी कर रहा है। इस बीच आज करोड़ों मतदाताओं का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी होने वाली है। लखनऊ के लोकभावन में दोपहर 12.00 बजे अंतिम मतदाता सूची पेश कर दी जाएगी। इससे पहले राज्य के मुख्य निर्वाचन आयुक्त नवदीप रिणवा के निर्देश पर अंतिम समीक्षा जारी है।
वोटर लिस्ट में लाखों मतदाताओं के कट सकते हैं नाम
जानकारी के अनुसार, इस वोटर लिस्ट में लाखों मतदाताओं के नाम कट सकते हैं। इनमें से सबसे ज्यादा वेस्ट यूपी के वोटर्स हैं। फाइनल पब्लिशिंग से पहले अधिकारी वोटर लिस्ट को सटीक और त्रुटिरहित बनाने में जुट हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए भी तैयार किया जा रहा है।
यही होगी अंतिम मतदाता सूची
राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह स्पष्ट रूप से कहा है कि वोटर लिस्ट के अपलोड हो जाने के बाद इसे ही अंतिम माना जाएगा। आगे कभी रिवीजन का काम होता है तो इसी लिस्ट के आधार पर होगा।
जान लें फाइनल वोटर लिस्ट में नाम चेक करने का तरीका
इसके लिए आपको ECI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा- https://voters.eci.gov.in/ या https://electoralsearch.in/
इसके बाद वोटर लिस्ट या Electoral Roll सेक्शन जाकर Uttar Pradesh को सिलेक्ट करना होगा।
Roll Type में Final Roll 2026 या SIR Final Roll 2026 सिलेक्ट करना होगा।
इसके बाद, अपना जिला (लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, मऊ, आदि), विधानसभा क्षेत्र और बूथ नंबर चुनना होगा।
या फिर अपना नाम, पिता/पति का नाम और उम्र डालकर सर्च भी आप सर्च कर सकते हैं।
आपके सामने PDF फॉर्मेट में लिस्ट आ जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और सूची में अपना नाम खोज सकते हैं।




