
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- लाखों बच्चों का इंतजार...
लाखों बच्चों का इंतजार खत्म! राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

जयपुर। लाखों बच्चों का इंतजार खत्म हो गया है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित कर दिए है। छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइटों पर रोल नंबर की मदद से चेक कर सकते हैं। बता दें कि बोर्ड द्वारा आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ जारी किए गए हैं। इस परीक्षा में साइंस स्ट्रीम में 96.23% स्टूडेंटस पास हुए हैं। कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 93.64% रहा है और आर्टस स्ट्रीम का रिजल्ट 97.54% रहा है।
रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स
rajeduboard.rajasthan.gov.in
rajresults.nic.in
results.digilocker.gov.in (डिजिलॉकर के माध्यम से)
रिजल्ट कैसे चेक करें?
- ऊपर दी गई किसी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर 'Main Examination Results 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी स्ट्रीम (आर्ट्स/साइंस/कॉमर्स) का चुनाव करें।
- अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन दबाएं।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट कर लें।




