
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- छात्रों का इंतजार हुआ...
छात्रों का इंतजार हुआ खत्म! बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 1:30 बजे होगा जारी...

पटना। आखिरकार वह समय आ ही गया जिस घड़ी का इंतजार हर छात्र बेसब्री से कर रहा था। बता दें कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आज कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) के परिणाम घोषित करने जा रहा है। नतीजे दोपहर 1:30 बजे एक आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किए जाएंगे।
छात्र अपना रिजल्ट किन आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकते हैं
biharboardonline.bihar.gov.in
results.biharboardonline.com
interbiharboard.com
रिजल्ट चेक करने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
- अपना रोल कोड और रोल नंबर तैयार रखें।
- प्रेस कॉन्फ्रेंस के तुरंत बाद इन वेबसाइटों पर लिंक सक्रिय हो जाएगा। 12वीं की परीक्षा के लिए कितने विद्यार्थी पंजीकृत?
इस वर्ष (2026 में) बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा का आयोजन कुल 28 लाख 30 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए किया गया। इसमें मैट्रिक परीक्षा (10वीं) के लिए 15,12,687 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। वहीं, 12वीं की परीक्षा कुल 13,17,846 परीक्षार्थियों के लिए आयोजित की गई।




