Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बदला मौसम का मिजाज! पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी की उम्मीद, पंजाब-हरियाणा में छाए रहेंगे बादल

Anjali Tyagi
18 Feb 2026 5:30 PM IST
बदला मौसम का मिजाज! पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी की उम्मीद, पंजाब-हरियाणा में छाए रहेंगे बादल
x
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले 24 से 48 घंटों में देश के कई हिस्सों में मौसम बदल सकता है.

नई दिल्ली। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। उत्तरी और दक्षिणी हरियाणा के जिलों, जैसे सिरसा, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में आज कुछ गतिविधि देखने को मिलेगी, जबकि उत्तरी पंजाब में हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तराखंड में भी आज और कल (19 फरवरी) छिटपुट बर्फबारी हो सकती है।

पंजाब और हरियाणा में बादल

पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की भी उम्मीद है।

तेज हवाएं और ओलावृष्टि

हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के अलग-अलग इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान में बदलाव

इस मौसमी हलचल के बाद अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान स्थिर रहने और फिर उसमें हल्की गिरावट आने की संभावना है। मैदानी इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा भी देखा जा सकता है।

Next Story