
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- दिल्ली-NCR में मौसम ने...
दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट! कई जगहों पर ओलावृष्टि के साथ हुई झमाझम बारिश, जानें कब तक आसमान में छाए रहेंगे बादल

नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में आज अचानक मौसम ने करवट ले ली है। दिन में तेज धूप निकली लेकिन बाद में धीरे-धीरे मौसम खराब हो गया। पलवल, गुरुग्राम और रेवाड़ी में बारिश के साथ-साथ ओले पड़े। वहीं नोएडा में तेज हवाएं चल रही हैं। साथ ही दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है।
ओलो से गेहूं की फसल को हुआ नुकसान
बता दें कि ग्रेटर नोएडा में तेज हवाओं के साथ कई जगहों पर बारिश हुई। साथ ही ओले भी गिले। ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसल को नुकसान हुआ है। इन दिनों गेहूं की फसल की कटाई चल रही है। बारिश और ओलो से गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है।
कई जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना
बता दें कि IMD मौसम अलर्ट जारी करते हुए कहा कि इस हफ्ते उत्तर-पश्चिमी भारत पर एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभों का असर पड़ने वाला है। इनकी सबसे ज्यादा सक्रियता 3-4 अप्रैल और फिर 7 अप्रैल को रहने की उम्मीद है। इस दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की संभावना है। 3 और 4 अप्रैल को कश्मीर घाटी के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की उम्मीद है।




