Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज! आंधी-बारिश की वजह से लगा लंबा जाम, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट!

Shilpi Narayan
18 March 2026 8:43 PM IST
दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज! आंधी-बारिश की वजह से लगा लंबा जाम, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट!
x

नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में आज शाम मौसम का मिजाज बदल गया है। धूल भरी आंधी के साथ बारिश हो रही है। दिल्ली के कुछ इलाकों में भारी बारिश हुई। बारिश की वजह से दिल्ली में कुछ जगहों पर ट्रैफिक भी प्रभावित हुई। इस बीच मौसम विभाग ने कहा कि अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर सहित हरियाणा, यूपी और राजस्थान के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की अधिक संभावना है।

IMD ने सावधानी बरतने की सलाह दी

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से शुक्रवार तक राजधानी में हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। IMD ने गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और बीच-बीच में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

अगले दो घंटे में यहां बदलेगा मौसम

बता दें कि हरियाणा के इन इलाकों में अगले 2 घंटों तक बारिश की संभावना है। यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, राजौंद, असंध, सफीदों, जींद, पानीपत, गोहाना, गन्नौर, महम, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा, भिवानी, चरखी दादरी, मातनहेल, झज्जर, फरुखनगर, कोसली, महेंद्रगढ़, सोहना, रेवाड़ी, पलवल, नारनौल, बावल, नूंह, औरंगाबाद, होडल।

Next Story