Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दिल्ली-एनसीआर में मौसम में होगा बड़ा उलटफेर! पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हो सकती है बारिश

Shilpi Narayan
15 Feb 2026 11:50 PM IST
दिल्ली-एनसीआर में मौसम में होगा बड़ा उलटफेर! पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हो सकती है बारिश
x

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मौसम में बड़ा उलटफेर होने वाला है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। IMD ने 16 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान जताया है। इसके प्रभाव से हिमालयी क्षेत्रों और उत्तर पश्चिमी भारत के कुछ मैदानी इलाकों में बारिश देखी जाएगी। मौसम विभाग ने 18 फरवरी के लिए हल्की बारिश का अनुमान जताया है।

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हो सकती है बारिश

बता दें कि इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश देखी जाएगी। मौसम विभाग ने इस पूरे हफ्ते दिल्ली एनसीआर में दिन के वक्त 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलने की संभावना जताई है। दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार, 16 फरवरी को आसमान साफ रहेगा। ऐसे में न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाएगा। लेकिन इसके बाद मौसम बदल जाएगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली में दोपहर से शाम तक आसमान में हल्के बादल नजर आने लगेंगे।

तापमान में होगी बढ़ोतरी

बता दें कि दिल्ली एनसीआर में 17 फरवरी से तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जाएगी। दिल्ली में 17, 18 और 19 फरवरी को न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाएगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 18 फरवरी को दिल्ली एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। इसी दिन दिल्ली के साथ ही एनसीआर के कुछ इलाकों दोपहर या शाम के वक्त बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखी जाएगी। इसके बाद 19 फरवरी से आसमान साफ हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, 20 फरवरी को न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री जबकि 21 फरवरी को 12 से 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है।

Next Story