
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- यूपी में मौसम ने ली...
यूपी में मौसम ने ली करवट, कई जिलों में बरसे बदरा, सोमवार को इन 27 जिलों में बारिश-ओले गिरने का अलर्ट जारी...

लखनऊ। यूपी के पश्चिमी इलाकों में मौसम ने अचानक करवट लिया है। कोहरे और ठंड के बीच बीती देर रात से पश्चिमी यूपी समेत दिल्ली एनसीआर और उत्तराखंड से सटे तराई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। वहीं, विक्षोभ के असर से पश्चिम में शुरू हुई बारिश आज यानी रविवार को दिन में भी अंतराल पर होती रही। अचानक बदले मौसम से इन इलाकों में दिन के तापमान में गिरावट आई है और ठंड व नमी का एहसास बढ़ गया है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए पश्चिमी यूपी के 27 जिलों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और 16 जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे रफ्तार वाली झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी किया है।
मौसम विभाग ने दी जानकारी
बागपत में सर्वाधिक 25 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं बिजनौर में 16 मिमी और मुरादाबाद में 15 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार और मंगलवार को इस बारिश का विस्तार प्रदेश के बाकी हिस्सों, मध्यांचल, अवध क्षेत्र और बुंदेलखंड में भी देखने को मिलेगा।
इन जगहों पर दृश्यता रही शून्य
कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। वहीं सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अमरोहा आदि में ओले गिरने की भी सूचना मिली। बरेली, प्रयागराज, कानपुर में सुबह कोहरे के प्रकोप से दृश्यता शून्य रही।
इन जगहों पर ओलावृष्टि की चेतावनी
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, जालौन, झांसी,अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर व आसपास के इलाकों में ओले गिरने की चेतावनी है। इसके अलाव कई जिलों में बारिश होने का अलर्ट है।
इन जगहों पर तेज झोंकेदार हवा चलने की संभावना
राजधानी लखनऊ में भी दो दिन छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, जालौन, झांसी व आसपास के इलाकों में।
यहां है वज्रपात का अलर्ट
बांदा, फतेहपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।




