
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- दिल्ली-NCR में फिर...
दिल्ली-NCR में फिर बदलने वाला है मौसम का मिजाज! बारिश, गरज-चमक के साथ आंधी और तेज हवाएं की संभावना

नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में मार्च के पहले हफ्ते से ही प्रचंड गर्मी की वजह से लोगों का हाल बेहाल है। जहां रविवार को बारिश होने की वजह से गर्मी से राहत मिली है। हालांकि एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इस बार मौसम 18 मार्च से 20 मार्च तक खराब रह सकता है। मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश, गरज-चमक के साथ आंधी और तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है।
बारिश होने से तापमान में आ सकती है गिरावट
दरअसल, बारिश होने से तापमान में गिरावट आ सकती है। इससे गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। रात में बिजली कड़कने के साथ 20-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, गुरुवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान दिल्ली का अधितकम तापमान 32°C से 34°C दर्ज किया जा सकता है।
आसमान में छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार को भी बादल छाए रहेंगे। दोपहर या शाम के समय हल्की बारिश के साथ आंधी के साथ बिजली चमकेगी और 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जोकि 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
तेज हवाएं चलने की संभावना
20 मार्च को भी आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 27°C से 29°C तक रह सकता है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17°C से 19°C के बीच रहने की संभावना है।




