
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- बिहार में बदलने वाला...
बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज! 15 से 20 मार्च तक इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

पटना। बिहार में अगले 24 घंटे में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इसको लेकर IMD ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अगले पांच दिनों तक कई जिलों के लिए बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं की है। 15 से 20 मार्च तक अलग-अलग जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती हैं। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हो रहा है।
किन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, सीतामढ़ी, शिवहर, पश्चिमी चंपारण और पूर्वी चंपारण में 15 मार्च को बारिश की संभावना है। इसके अलावा वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी में बारिश के आसार हैं। सुपौल, अररिया, किशनगंज, पुर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा में मौसम खराब हो सकता है और बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, 16 मार्च से 19 मार्च तक किशनगंज, सुपौल, अररिया, रोहतास, भोजपुर, बक्सर,अरवल, औरंगाबाद, पटना, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय, पुर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। जमुई, बांका, भागलपुर में 15 मार्च से 20 मार्च तक बारिश की संभावना है।
कई जिलों पर पड़ सकता है असर
मौसम विभाग ने 15 मार्च के लिए पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, सीवान, सारण, वैशाली, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई जैसे ज़िलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम अधिकारियों ने बताया कि इन इलाकों में मध्यम से भारी बारिश के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 16 मार्च को यह अलर्ट पूरे राज्य में लागू हो जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि आंधी-तूफ़ान, बिजली कड़कने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं का असर कई जिलों पर पड़ सकता है।




