
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- अंतरिक्ष से दिखने लगा...
अंतरिक्ष से दिखने लगा भारत में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा अक्षय ऊर्जा मार्ग...अडानी ग्रुप का दावा, जानें देश दुनिया पर क्या बोले गौतम अडानी

नई दिल्ली। अडानी ग्रुप की वार्षिक आम बैठक के दौरान समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने आज कहा कि 2030 तक 100 गिगावॉट का लक्ष्य रखा गया है। वहीं अडानी ने इस दौरान मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का जिक्र करते हुए कहा कि मौजूदा वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत आज बिल्कुल शांति के साथ अलग खड़ा है।
भारतीय जवानों की तारीफ
बता दें कि उद्योगपति गौतम अडानी ने इस दौरान आगे कहा कि जब हौसला हो तो फिर फासला क्या है। उन्होंने एक प्रचलित मुहावरा सुनाते हुए कहा कि लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती। पाकिस्तान के खिलाफ पहलगाम की घटना के बाद भारतीय सेना की तरफ से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए उन्होंने भारतीय जवानों की भी तारीफ की है।
एक पल में इतने सारे सपने खामोश हो गए
वहीं अडानी ने आगे कहा एयर इंडिया फ्लाइट 171 की दुखद दुर्घटना में मारे गए लोगों के लिए शोक में भी सिर झुकाते हैं। एक पल में इतने सारे सपने खामोश हो गए। इतने सारे परिवार हमेशा के लिए बदल गए। इसलिए हम अपनी कृतज्ञता और अपने दुख दोनों को याद दिलाते हैं कि वास्तव में क्या मायने रखता है।
पिछले साल अमेरिकी न्याय विभाग और एसीसी ने अडानी ग्रीन एनर्जी से संबंधित आरोप हम पर लगाए थे। अडानी समूह के किसी भी व्यक्ति पर एफसीपीए का उल्लंघन करने या न्याय में बाधा डालने की साजिश रचने का आरोप नहीं लगाया गया है।
हमें 2030 तक 100 गिगावॉट क्षमता होने की उम्मीद है
अडानी पावर ने 100 बिलियन यूनिट उत्पादन को पार कर लिया है। यह 2030 तक 31 गिगावॉट क्षमता तक पहुंचने के लिए अच्छी तरह से ट्रैक पर है। अदानी ग्रीन भारत में दुनिया का सबसे बड़ा अक्षय ऊर्जा मार्ग बना रहा है और यह अंतरिक्ष से भी दिखाई देता है। जब हम अपनी थर्मल, नवीकरणीय और पंप हाइड्रो-उत्पादन क्षमता को मिलाते हैं, तो हमें 2030 तक 100 गिगावॉट क्षमता होने की उम्मीद है।
भारत शांति की कीमत भी जानता है
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से दुश्मन को कड़ा संदेश जाएगा। इतिहास हमेशा लड़ने वालों को याद रखता है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 महीनों के दौरान दुनिया तेजी के साथ बदली है। लेकिन, मुश्किलों में नेतृत्व करना बड़ी बात है। उद्योगपति गौतम अडानी ने कहा कि भारत शांति की कीमत भी जानता है और कड़े जवाब देना ही उसे अच्छे से आता है। अडानी समूह के चेयरमैन धारावी प्रोजेक्ट का जिक्र करते हुए कहा कि ये हमारे लिए बड़ा मिशन है।