Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

योगी सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा! ग्रेच्युटी बढ़ाया

Shilpi Narayan
17 March 2026 2:27 PM IST
योगी सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा! ग्रेच्युटी बढ़ाया
x

लखनऊ। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों को होली का बड़ा तोहफा देते हुए ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा को 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया है। इस वृद्धि का लाभ राज्य के सरकारी कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के कर्मियों, स्थानीय निकायों के कर्मचारियों और विश्वविद्यालयों के शिक्षण व गैर-शिक्षण स्टाफ को मिलेगा।

ग्रेच्युटी की सीमा में 25% की बढ़ोतरी

दरअसल, वित्त विभाग के आदेश के अनुसार, यह बढ़ी हुई सीमा 1 जनवरी 2024 से प्रभावी मानी जाएगी। यानी जो कर्मचारी इस तारीख के बाद रिटायर हुए हैं, उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा। ग्रेच्युटी की सीमा में 25% की बढ़ोतरी से उन कर्मचारियों को सीधा फायदा होगा जो रिटायरमेंट के करीब हैं या हाल ही में रिटायर हुए हैं।

सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने का उद्देश्य

यूपी सरकार का यह फैसला केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ग्रेच्युटी सीमा बढ़ाने के निर्णय के अनुरूप है। यह कदम बढ़ती महंगाई को देखते हुए और कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Next Story