
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- पार्टी में हमेशा एक से...
पार्टी में हमेशा एक से ज्यादा विचारधारा रही...कांग्रेस से अनबन के बीच शशि थरूर ने दी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली। कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं राहुल गांधी और शशि थरूर के बीच दूरियां बढ़ने की खबरें अक्सर सामने आती हैं, लेकिन दोनों नेताओं की तरफ से इस बारे में कभी कोई बात खुलकर नहीं रखी गई। वहीं सोशल मीडिया पर राहुल गांधी और शशि थरूर के बीच रिश्तों का विश्लेषण किया गया। एक्स-यूजर के इस विश्लेषण पर कांग्रेस के तिरुवनन्तपुरम से सांसद शशि थरूर ने भी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता ने इस विश्लेषण के लिए यूजर को धन्यवाद भी कहा है।
शशि थरूर का नाम भी लिस्ट में शामिल
दरअसल, कांग्रेस के कई बड़े नेता पहले के समय में भारतीय जनता पार्टी में जा चुके हैं। इनमें कांग्रेस के पूर्व नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम लिया जा सकता है। सिंधिया साल 2020 में कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे, जब कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में सरकार बनाई थी और सिंधिया को किनारा करके कमलनाथ को मुख्यमंत्री की सीट दी थी। वहीं राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी पार्टी में कई मुद्दे उठाते हैं। अब शशि थरूर का नाम भी इसी लिस्ट में शामिल हो गया है।
शशि थरूर का जवाब
कांग्रेस नेताओं की विचारधारा पर हुए इस विश्लेषण पर शशि थरूर ने जवाब दिया। थरूर ने लिखा कि इस विश्लेषण के लिए धन्यवाद। शशि थरूर ने आगे लिखा कि पार्टी में हमेशा एक से ज्यादा विचारधारा रही हैं। आपने सटीक आकलन किया है, जो कि वर्तमान स्थिति का प्रतिबिंब कहा जा सकता है।




