Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

LPG सिलेंडर बुकिंग नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है... जानें केंद्र सरकार ने किन खबरों को बताया झूठ!

Anjali Tyagi
25 March 2026 1:09 PM IST
LPG सिलेंडर बुकिंग नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है... जानें केंद्र सरकार ने किन खबरों को बताया झूठ!
x
केंद्र सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे खबरों पर विश्वास न करें और अनावश्यक या पैनिक बुकिंग न करें।

नई दिल्ली। LPG सिलेंडर बुकिंग को लेकर नए नियमों की खबर सामने आई थी। ऐसे में अब इन सभी खबरों को खुद केंद्र सरकार ने खारिज कर दिया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि बुकिंग नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और मौजूदा व्यवस्था ही लागू है। सरकार ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही 35 दिनों की नई समय-सीमा वाली खबरों पर विश्वास न करें और अनावश्यक या पैनिक बुकिंग न करें।

मंत्रालय ने नई समयसीमा वाली खबरों नकारा

मंत्रालय के अनुसार, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा था कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) कनेक्शन के लिए 45 दिन, गैर-पीएमयूवाई सिंगल सिलेंडर के लिए 25 दिन और डबल सिलेंडर के लिए 35 दिन की नई समयसीमा लागू की गई है। सरकार ने इन दावों को भ्रामक और गलत बताया है।रीफिल बुकिंग की समयसीमा में कोई बदलाव नहीं। मंत्रालय ने कहा कि एलपीजी रीफिल बुकिंग की मौजूदा समयसीमा पहले की तरह ही लागू रहेगी। शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन, जो सभी प्रकार के कनेक्शनों पर समान रूप से लागू है।

पैनिक बुकिंग न करें

बता दें कि केंद्र सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे खबरों पर विश्वास न करें और अनावश्यक या पैनिक बुकिंग न करें। मंत्रालय ने यह भी भरोसा दिलाया कि देश में एलपीजी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और किसी तरह की कमी की कोई आशंका नहीं है, इसलिए उपभोक्ताओं को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

Next Story