
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- गांव में कोई मियां...
गांव में कोई मियां नहीं, नाम रख दिया मियांपुर...योगी ने नया नाम रखा-रविंद्रनगर, जानें मामला

लखीमपुर-खीरी। सीएम योगी ने यूपी के लखीमपुर-खीरी में जनसभा को संबोधित करते हुए 2 बड़ी बातें कहीं। उन्होंने खीरी जिले के मियांपुर का नाम बदलने की घोषणा की और कहा कि अब इसे रविंद्रनगर के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने पहचान छिपाने के लिए गांव का नाम मियांपुर रख दिया था जबकि गांव में कोई मियां नहीं था।
कोई लखीमपुर-खीरी पर ऊंगली नहीं उठा सकता
सीएम ने एक बार फिर माफियाओं को कड़ी चेतावनी दी और कहा कि माफिया मिट्टी में मिल चुके हैं, फिर भी कोई माफिया बनने का प्रयास करेगा, तो मिट्टी में मिलने की तैयारी भी कर ले। सीएम योगी ने कहा कि अब कोई लखीमपुर-खीरी पर ऊंगली नहीं उठा सकता। कोई माफिया यहां पनप नहीं सकता है। मालूम है कि माफिया मिट्टी में मिल चुके हैं, फिर कोई माफिया बनने का प्रयास करेगा तो मिट्टी में मिलने की तैयारी भी करे। किसी माफिया को पनपने नहीं देंगे। गरीब का हक किसी को छीनने नहीं देंगे। नौजवानों के रोजगार, उसकी नौकरी पर किसी को डकैती नहीं डालने देंगे।
हर दलित और वंचित को सम्मान दिलवाएंगे
सीएम योगी ने कहा कि हर दलित और वंचित को सम्मान दिलवाएंगे। इसीलिए हमारी सरकार ने तय किया है कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, सद्गुरु रविदास जी महाराज, महार्षि वाल्मीकि महाराज की मूर्तियां जहां होंगी, अगर बाऊंड्री वॉल नहीं होगी तो हम बाऊंड्री वॉल करवाकर, छत्र भी बनवाएंगे। सरकार ने इसके लिए धनराशि की व्यवस्था की है।
गौरव को आगे बढ़ाने का काम कर रही है
सीएम योगी ने कहा कि सामाजिक न्याय के जितने भी पुरोधा हैं, आज ज्योतिबा फुले जी की जयंती है। उन्होंने शिक्षा और समाज सुधार के लिए अनेक कदम उठाए। सरकार उनके गौरव को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। महाराणा सांगा और महाराणा प्रताप के वंशजों को सम्मान दिलाने का काम ये डबल इंजन की सरकार कर रही है। सीएम योगी ने कहा कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर हों, सद्गुरु रविदास जी महाराज हों, महर्षि वाल्मीकि जी हों जिन्होंने रामायण के माध्यम से भगवान राम से हम सब का साक्षात्कार करवाया हो, इनके सम्मान को आगे बढ़ाने का काम हम सबका दायित्व है। अगर हम उसमें कुछ करते हैं तो ये हमारी कृतज्ञता होती है। यही काम करने के लिए मैं आप लोगों के बीच आया हूं।




