Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

यूपी में आगामी चुनाव से पहले बीजेपी में हो सकता है अहम बदलाव, जानें क्या

Aryan
3 Feb 2026 11:11 AM IST
यूपी में आगामी चुनाव से पहले बीजेपी में हो सकता है अहम बदलाव, जानें क्या
x
एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने के बाद संगठन में बड़ा बदलाव हो सकता है।

लखनऊ। यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने कमर कस ली है। जानकारी के मुताबिक, अगले 15 दिन के अंदर पार्टी में कई अहम बदलाव होने की संभावना है। बता दें कि एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने के बाद संगठन में बड़ा बदलाव हो सकता है।

बदलाव के बाद चुनावी मोड में जुटेगी

यूपी में बीजेपी जल्द ही अनुसूचित जाति मोर्चे, किसान मोर्चा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और अन्य मोर्चो के अध्यक्ष समेत टीम में बदलाव हो सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि 28 फरवरी से पहले ये पूरी प्रक्रिया हो जाएगी। एक बार इन तमाम मोर्चों में बदलाव होने के बाद पार्टी चुनावी मोड में जुट जाएगी।

जातीय समीकरण का साधने पर हो सकता है ध्यान

जानकारी के मुताबिक, बीजेपी के अलग-अलग मोर्चों के बदलाव में जातीय समीकरण का साधने पर ध्यान दिया सकता है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वयं ओबीसी (कुर्मी) समाज से आते हैं। वहीं पश्चिमी यूपी में जाट, ब्रज में यादव और ब्राह्मणों को समीकरण हो सकता है। जानकारों का मानना है कि सपा के पीडीए की काट की भी झलक भी इस नए बदलाव में दिखाई दे सकती है।

मोर्चों में 30-40 फीसद तक फेरबदल हो सकता

यूपी बीजेपी की ये कवायद आगामी पंचायत चुनाव, विधान परिषद की शिक्षक व स्नातक कोटे की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखी जा रही है। जिससे पार्टी का प्रदर्शन और मजबूत हो सके और यूपी में लगातार तीसरी बार सरकार बनाई जा सके। सूत्रों के मुताबिक इन मोर्चों में 30-40 फीसद तक फेरबदल हो सकता है।

गौैरतलब है कि पंकज चौधरी ने इस बैठक के बाद कहा था कि पार्टी के विभिन्न विभाग और प्रकोष्ठों में काम करने वाले पदाधिकारियों को भूमिका काफी अहम होती है। संगठन में कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है।

Next Story