Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर लगा फैंस का जमावड़ा, घर के पास बेकाबू हुई भीड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज...

Aryan
8 April 2026 12:00 PM IST
अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर लगा फैंस का जमावड़ा, घर के पास बेकाबू  हुई भीड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज...
x
फैंस की दीवानगी देखकर अल्लू अर्जुन भी खामोश नहीं रह सके। वह अपने फैंस से मिलने के लिए अपने घर से बाहर आए

मुंबई। साउथ के फेमस कलाकार अल्लू अर्जुन हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। एक्टर की एक झलक पाने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। वहीं आज अल्लू अर्जुन अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड और साउथ से लेकर कई फैंस उन्हे जन्मदिन की बधाई देते हुए नजर आए। वहीं इस बीच एक खबर सामने आई है कि देर रात अल्लू अर्जुन के घर के बाहर पुलिस को फैंस की बेकाबू भीड़ पर लाठीचार्ज करना पड़ा।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

दरअसल, अल्लू अर्जुन के घर के बाहर देर रात भारी संख्या में फैंस की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने पटाखे जलाए, तो वहीं कुछ ने उनकी सलामती के लिए पूजा भी की। जानकारी के मुताबिक, भीड़ ज्यादा होने की वजह से स्थिति थोड़ी बेकाबू हो गई। सुरक्षा कर्मी भीड़ को संभालने की कोशिश करते नजर आए, उन्होंने बैरिकेड्स लगाए और लोगों से दूरी बनाए रखने की अपील की।

लाठीचार्ज करना पड़ा

लेकिन इसके बावजूद कई फैंस उत्साह में आगे बढ़ते रहे। ऐसे में हालात को कंट्रोल करने और किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा और लाठी की मदद से भीड़ को पीछे हटाने की कोशिश की गई। गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है फिल्म पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग पर भी भगदड़ मच गई थी जिसके चलते एक महिला ने अपनी जान गवां दी थी। फिर अल्लू अर्जुन को जेल भी जाना पड़ा था।

अल्लू अर्जुन ने जताया फैंस का आभार

हालांकि कुछ देर बाद फैंस की दीवानगी देखकर अल्लू अर्जुन भी खामोश नहीं रह सके। वह अपने फैंस से मिलने के लिए अपने घर से बाहर आए।

Next Story