Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

उत्तर प्रदेश के विधानसभा में भी भारी हंगामा! दो बार सदन स्थगित किए जाने के बाद भी रुक नहीं रहा बवाल...

Anjali Tyagi
11 Aug 2025 1:05 PM IST
उत्तर प्रदेश के विधानसभा में भी भारी हंगामा! दो बार सदन स्थगित किए जाने के बाद भी रुक नहीं रहा बवाल...
x
सत्र के दौरान प्रदेश में परिषदीय स्कूलों के विलय और बिजली निजीकरण के मुद्दे पर गहमागहमी का माहौल बन गया।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा में आज से मानसून सत्र की शुरुआत हो गई है। इस दौरान विपक्ष ने भी सरकार को जमकर घेरा सदन में पीडीए पाठशाला और बाढ़ की समस्या, महिलाओं के मुद्दे ,बेरोजगारी और महंगाई को उठाया जाएगा। साथ ही सपा की मांग है कि सदन की कार्यवाही का समय बढ़ाया जाए।

सपा विधायकों और विधान परिषद सदस्यों का हंगामा

सपा विधायकों और विधान परिषद सदस्यों ने विधानसभा में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया है।

सदन स्थगन के बाद दोबारा शुरू

उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित की गई थी। इसके बाद फिर सदन की कार्यवाही शुरु हुई और इस दौरान भी हंगामा जारी रहा।

सपा पर सीएम योगी ने साधा निशाना

विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा विधायक के सवाल पर जवाब देते हुए कहा, 'समाजवादी और लोकतंत्र नदी के 2 छोर,इनका कब से लोकतंत्र में विश्वास हो गया? संभल में इन्होंने ने क्या किया सभी ने देखा, अपनी नकारात्मकता से उस क्षेत्र के विकास को अवरुद्ध किया। गोरखपुर हो या संभल हो, या बहराइच हो। गोरखपुर में हमने अवैध अतिक्रमण हटाया,हम विकास कर रहे तो सपा को बुरा लग रहा हैं, सपा वहां राजनीति करने गई थी। माता प्रसाद जी के कंधे पर बंदूक रखकर निशाना साधा जा रहा है आपने गोरखपुर में अपने समय मे कुछ किया नही। इंसेफ्लाइटिस से सैकड़ो बच्चे उस क्षेत्र और आपके विधानसभा क्षेत्र में मरते रहे,आपने कुछ नही किया।' आप गोरखपुर राजनीति करने गए थे,आपका विरोध व्यापारियों ने किया।

समाजवादी पार्टी शिक्षा की सबसे बड़ी दुश्मन है- उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "हम विधानसभा सत्र के लिए तैयार हैं। सरकार विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए तैयार है। देश और प्रदेश को 'विकसित' बनाने पर 24 घंटे चर्चा होगी। सरकार सदन को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रतिबद्ध है। समाजवादी पार्टी शिक्षा की सबसे बड़ी दुश्मन है और सरकार कोई स्कूल बंद नहीं करेगी।"

Next Story