Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ब्लाउज को लेकर महिलाओं में हुई हाथापाई, फिर पुरुषों ने भी जमकर बरसाई लाठियां...घटना जानकर हो जाएंगे हैरान

Aryan
20 March 2026 3:00 PM IST
ब्लाउज को लेकर महिलाओं में हुई हाथापाई, फिर पुरुषों ने भी जमकर बरसाई लाठियां...घटना जानकर हो जाएंगे हैरान
x
दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठियों और लोहे की रॉड से वार किया।

अनंतपुर। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां ब्लाउज को लेकर दो पड़ोसियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

चार ब्लाउज धोकर सुखने दिया था

दरअसल जोन्नागिरी गांव की निवासी सुकुलम्मा ने चार ब्लाउज धोकर घर के बाहर सूखने के लिए दिया था। लेकिन कुछ समय बाद जब वह ब्लाउज लेने गई तो वहां एक भी नहीं मिला। इसके बाद उसने आसपास खोजना शुरू किया। इसी बीच उसकी पड़ोसी शांता और नंदिनी के घर में ब्लाउज दिखाई दिए। इसके बाद से ही विवाद शुरू हो गया।

ब्लाउज को लेकर हुई लड़ाई

सुकुलम्मा ने जब अपने ब्लाउज वापस मांगे तो दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई। देखते ही देखते इतनी छोटी सी बात झगड़े में बदल गई। लेकिन कुछ ही देर में सुकुलम्मा के भाई लक्ष्मण और रामू भी मौके पर पहुंच गए। उन दोनों ने भी पड़ोसियों से बहस शुरू कर दी। इसके बाद बात बढ़ती गई और दोनों परिवारों के बीच तनाव बढ़ गया।

दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर चलाई लाठाई

इसके बाद हालात और बदतर हो गए शांता और नंदिनी के पक्ष से उनके परिवार के सदस्य चिन्नवीरप्पा, उरुकुंदु, चिन्नी और वंशी भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठियों और लोहे की रॉड से वार किया।

दो लोग हुए घायल

इस हमले में दोनों भाई लक्ष्मण और रामू गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गुत्ती सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद दोनों परिवारों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Next Story