
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- Weather Forecast: अगले...
Weather Forecast: अगले कुछ दिनों तक बारिश से नहीं मिलेगी राहत, इन राज्यों में बदरा के साथ ओलावृष्टि की संभावना, अलर्ट जारी

नई दिल्ली। पूरे देश में कल यानी 2 अप्रैल से मौसम के मिजाज बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश, तेज हवाएं, गरज-चमक और ओलावृष्टि के आसार हैं। दरअसल अभी मौसम में बदलाव आने का कारण पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है। वहीं, इसका प्रभाव 2 से 5 अप्रैल तक देखने को मिलेगा। आने वाले कुछ दिनों तक देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मौसम विभाग की माने तो कहीं बारिश एवं ओले गिरेंगे, तो कहीं तेज हवाएं और बिजली गिर सकती है।
मौसम विभाग ने दी जानाकारी
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत यानी पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में 2 से 5 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 3 और 4 अप्रैल को मौसम सबसे अधिक खराब रहेगा। कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। खासतौर पर कश्मीर घाटी में 3 अप्रैल को कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है।
बिजली की गरज के साथ बर्फबारी की आशंका
वहीं, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी यूपी में भी 3 से 5 अप्रैल के बीच बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका है। इन इलाकों में हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी इसी दौरान बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
इस तारीख से एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग ने जानकारी दी कि 7 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे फिर से मौसम में बदलाव आएगा। इसके कारण उत्तर-पश्चिम भारत में दोबारा बारिश और तेज हवाओं का नया दौर शुरू हो सकता है।




