
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- नए सुप्रीम लीडर मोजतबा...
नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के साथ कोई समस्या नहीं है... ईरानी विदेश मंत्री ने किया बड़ा दावा! कहा- विदेशी हस्तक्षेप को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

नई दिल्ली। ईरान और इजरायल में जारी जंग के बीच खबर सामने आई थी कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा हमले में घायल हो गए हैं। हालांकि अब इस पर ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने एक इंटरव्यू में कहा कि देश के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य या स्थिति के साथ कोई समस्या नहीं है।
मोजतबा के घायल होने का अमेरिकी रक्षा सचिव ने किया था दावा
दरअसल, अब्बास अरागची यह बयान अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के उन दावों के बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि मोजतबा खामेनेई घायल हो गए हैं और संभवतः विकृत हो चुके हैं। वहीं विदेश मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया को बताया कि मोजतबा खामेनेई 'ठीक' हैं, हालांकि कुछ रिपोर्टों में उनके मामूली रूप से घायल होने की बात कही गई थी।
विदेशी हस्तक्षेप को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त
वहीं 12 मार्च को मोजतबा खामेनेई का पहला संदेश सरकारी टीवी पर प्रसारित किया गया, जिसमें उन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद रखने और दुश्मनों से बदला लेने की बात कही। दरअसल, अरागची ने स्पष्ट रूप से कहा कि सुप्रीम लीडर का चयन ईरान का आंतरिक मामला है और इसमें किसी भी विदेशी हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।




