Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

हमारी जेबें खाली करने के लिए अमेरिका में रहते हैं... US के नेता चैंडलर लैंगविन ने भारतीयों को लेकर दिया बयान! ट्रम्प के पास रखी यह मांग

Aryan
19 Oct 2025 12:24 PM IST
हमारी जेबें खाली करने के लिए अमेरिका में रहते हैं... US के नेता चैंडलर लैंगविन ने भारतीयों को लेकर दिया बयान! ट्रम्प के पास रखी यह मांग
x
चैंडलर लैंगविन ने कहा कि भारतीय केवल भारत को समृद्ध करने के लिए यहां रहते हैं

नई दिल्ली। फ्लोरिडा के एक स्थानीय नेता चैंडलर लैंगविन ने बीते दिनों US में रहने वाले भारतीयों के सामूहिक निर्वासन की मांग की थी। सोशल मीडिया पर उनके इस विवादास्पद पोस्ट की कड़ी आलोचना की गई। बता दें कि इस मामले में सिटी काउंसिल ने उन्हें फटकार लगाई है, इसके साथ ही उनके पद से जुड़े कई अधिकार छीन लिए गए हैं।

चांडलर लैंगविन ने सोशल मीडिया पर लिखा

फ्लोरिडा के नेता चांडलर लैंगविन ने सोशल मीडिया के पोस्ट पर लगातार भड़काऊ बयान लिखा, जिसमें उन्होंने पूरे अमेरिका से भारतीयों को निर्वासित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि एक भी भारतीय ऐसा नहीं है जो संयुक्त राज्य अमेरिका की परवाह करता हो। वे यहां हमें आर्थिक रूप से लूटने आए हैं। भारतीय केवल भारत को समृद्ध करने के लिए यहां रहते हैं।

भारतीय हमारी जेबें खाली करना चाहते हैं

उन्होंने यह भी कह दिया अमेरिका सिर्फ अमेरिकियों के लिए है। लैंग्विन ने आगे कहा कि भारतीय हमारी जेबें खाली करके और खुद अमीर बनकर भारत वापस जाने के लिए यहां रहते हैं।

भारतीयों का वीजा रद्द करने रखी मांग

दरअसल लैंग्विन ने अपने जन्मदिन के अवसर पर 2 अक्टूबर को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सभी भारतीयों के वीजा रद्द करने और उन्हें तुरंत निर्वासित करने की मांग की थी।

विवाद बढ़ने पर लैंगविन ने दी सफाई

अपने विवादित बयान के बाद अमेरिकी नेता लैंगविन ने सफाई दी कि उनकी टिप्पणी अस्थायी वीजा धारकों के लिए, न कि भारतीय अमेरिकी समुदाय के लिए।


Next Story