Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

20 साल के इस लड़के ने बनाया अपना अलग देश! खुद बना राष्ट्रपति, जानिए 400 लोगों की आबादी वाले इस देश के बारे में

Anjali Tyagi
6 Aug 2025 9:00 PM IST
20 साल के इस लड़के ने बनाया अपना अलग देश! खुद बना राष्ट्रपति, जानिए 400 लोगों की आबादी वाले इस देश के बारे में
x
डेनियल ने कहा अगर सफल होता हूं, तो मैं अपनी पद से हट जाऊंगा और चुनाव कराऊंगा। मुझे सत्ता में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं है।

नई दिल्ली। 20 साल के एक लड़के ने एक नया देश बनाकर खुद को उसका राष्ट्रपति घोषित कर दिया है। यह बात सुनने में भले ही अजीब लग रही है लेकिन क्रोएशिया और सर्बिया के बीच जमीन के एक विवादित टुकड़े पर फ्री रिपब्लिक ऑफ वेर्डिस (Free Republic of Verdis) की स्थापना हुई है। बता दें कि इस देश का अपना झंडा, पूरी कैबिनेट, अपनी करेंसी और करीब 400 नागरिक भी हैं। जिस लड़के ने इस देश की स्थापना की है उसका नाम डेनियल जैक्सन है।

कितने क्षेत्र में फैला है यह देश?

यह छोटा सा देश डेन्यूबह नदी के किनारे जंगल का 125 एकड़ से भी कम का एक छोटा सा हिस्सा है। जमीन के इस हिस्से को उसने तब खोजा जब उसे पता चला कि पड़ोसी देशों क्रोएशिया और सर्बिया के बीच चल रहे सीमा विवाद के कारण इस इलाके पर किसी का दावा नहीं है। यह जमीन पॉकेट थ्री के नाम से जानी जाती है।

लॉन्च की आधिकारिक वेबसाइट

बता दें कि डैनियल ने इस सूक्ष्म राज्य की एक आधिकारिक वेबसाइट भी लॉन्च की है, जिससे उसकी योजना और संविधान स्पष्ट रूप से सामने आए हैं। डैनियल की यह कल्पना महज 14 वर्ष की आयु से ही शुरू हो गई थी। अपने कुछ दोस्तों के साथ उन्‍होंने एक मजेदार परीक्षण से शुरुआत की। एक ऐसी सत्ता की कल्पना, जो उन्हें खुद चलानी थी।

फ्री रिपब्लिक ऑफ वेर्डिस रखा नाम

उन्होंने 30 मई 2019 को इस देश की स्थापना की घोषणा की। उनके मुताबिक "फ्री रिपब्लिक ऑफ वेर्डिस" अब वेटिकन सिटी के ठीक बाद दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश बन गया है। वे वर्डिस की सरकार, कैबिनेट और व्यवस्थित प्रशासन से इस छोटे क्षेत्र को व्यवस्थित रूप देना चाहते हैं।

आधिकारिक भाषाएं और मुद्रा का भी उपयोग

डैनियल पेशे से एक डिजिटल डिजाइनर हैं। वे "रोबॉक्स" (Roblox) जैसी वर्चुअल दुनिया में डिजाइनिंग करते हैं। वे बताते हैं कि जब वे 18 वर्ष के थे, उन्होंने वर्डिस के लिए एक संयुक्त सरकारी संरचना, कांस्टिट्यूशन, झंडा और कुछ बुनियादी कानून तैयार किए। वे कहते हैं कि यहां की आधिकारिक भाषाएं- अंग्रेजी, क्रोएशियाई और सर्बियाई हैं। मुद्रा रूप में यूरो का उपयोग होता है।

Next Story