Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

इस अभिनेत्री को शादी से लगता है डर! करवाए अपने एग्स फ्रीज, बोली- आजादी मिली है...

Anjali Tyagi
27 Feb 2026 4:00 PM IST
इस अभिनेत्री को शादी से लगता है डर! करवाए अपने एग्स फ्रीज, बोली- आजादी मिली है...
x



मुंबई। अभिनेत्री डेजी शाह लंबे समय से फिल्मेों से दूर है। लेकिन वो हमेशा ही चर्चा में बनी रहती है। ऐसे में डेजी शाह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में शादी और परिवार को लेकर अपनी बेबाक राय साझा की है। 41 वर्षीय अभिनेत्री ने बताया कि वे शादी के विचार से थोड़ा डरती हैं और उन्होंने अपने एग्स फ्रीज करवा लिए हैं।


डेजी के अनुसार, आजकल जिस तरह से रिश्ते टूट रहे हैं और नकारात्मक खबरें आती हैं, वह काफी डरावना है। उन्होंने अपने टॉक्सिक रिलेशनशिप के बारे में भी बात की, जहाँ उनके पार्टनर ने उन्हें दूसरे अभिनेताओं के साथ काम करने तक से मना कर दिया था।


उनका मानना है कि परिवार शुरू करने के लिए शादी करना ही एकमात्र रास्ता नहीं है। एग्स फ्रीज करवाने से उन्हें यह आजादी मिली है कि वे जब चाहें, बिना किसी सामाजिक दबाव के माँ बन सकती हैं।


उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी "बड़े हो चुके बच्चे" की मां नहीं बनना चाहतीं, बल्कि उन्हें एक ऐसा साथी चाहिए जो वित्तीय रूप से स्वतंत्र और मानसिक रूप से परिपक्व हो।


डेजी अपनी सिंगल लाइफ से खुश हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने जीवन में जो भी चाहा था- जैसे अपना घर और परिवार को बेहतर जीवन देना। वह सब हासिल कर लिया है, इसलिए वे शादी के लिए किसी जल्दबाजी में नहीं हैं।

Next Story