Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

कभी फैशन इंडस्ट्री में करियर बनाना चाहती थी ये अभिनेत्री, फिर किस्मत ने बना दिया एक्ट्रेस

Anjali Tyagi
24 March 2026 3:20 PM IST
कभी फैशन इंडस्ट्री में करियर बनाना चाहती थी ये अभिनेत्री, फिर किस्मत ने बना दिया एक्ट्रेस
x



मुंबई। कृतिका कामरा आज एक किसी पहचान की मोहताज नहीं है। छोटे पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने के बाद कृतिका ने पहले बड़े पर्दे पर और अब ओटीटी की तरफ रुख कर लिया। हालांकि कृतिका अभिनय की दुनिया में आना पूरी तरह से अलग था, क्योंकि वह शुरू में फैशन इंडस्ट्री में अपना करियर बनाना चाहती थीं।


कृतिका दिल्ली के प्रतिष्ठित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) में 'फैशन कम्युनिकेशन' की छात्रा थीं।


एक दिन जब वह अपने कॉलेज के बाहर थीं, तो एक कास्टिंग डायरेक्टर की नज़र उन पर पड़ी और उन्हें एक टीवी शो के ऑडिशन के लिए कहा गया।


उन्होंने बिना किसी खास उम्मीद के ऑडिशन दिया, लेकिन जल्द ही उन्हें मुंबई से बुलावा आ गया। इसके बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और 2007 में 'यहां के हम सिकंदर' से अपने करियर की शुरुआत की।


उन्हें असली लोकप्रियता एकता कपूर के शो 'कितनी मोहब्बत है' (2009) में 'आरोही' के किरदार से मिली, जिसने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। अभिनय में सफल होने के बावजूद उनका फैशन के प्रति लगाव खत्म नहीं हुआ। उन्होंने 'सिनाबार' नाम से अपना खुद का लेबल शुरू किया है, जो मध्य प्रदेश के स्थानीय कारीगरों की चंदेरी कला को बढ़ावा देता है।

Next Story