Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ऐसा भी होता है बेटा! हवस की आग में मां की हत्या कर बेटे ने अपनी प्रेमिका को सुनाई कहानी...युवती ने बताया आगे का प्लान

Aryan
19 March 2026 6:00 PM IST
ऐसा भी होता है बेटा! हवस की आग में मां की हत्या कर बेटे ने अपनी प्रेमिका को सुनाई कहानी...युवती ने बताया आगे का प्लान
x
फोन पर हुई बातचीत में प्रेमिका आरोपी को शव को रेलवे ट्रैक पर रखकर इसे हादसा दिखाने की सलाह देती रही।

शहडोल। एमपी के शहडोल से ऐसी खबर सामने आई है कि किसी का भी रिश्ते पर से भरोसा उठ जाए। शहडोल से ऐसा ही एक मामला सामने आया है जो आपको अंदर तक झकझोर देगा। एक बेटे ने अपनी मां की गला घोंटकर हत्या कर दी है। इसके पीछे की वजह प्रेम संबंधों का विरोध करना बताया जा रहा है। दरअसल इस मामले में मां की हत्या कर बेटे ने अपनी प्रेमिका को पूरी कहानी सुनाई है। यह घटना शहडोल के अमलाई थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 13, राजेंद्र सिंह कॉलोनी की है। इसका ऑडियो वायरल हो गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद मामले की जांच जारी है।

सोते वक्त कर दी मां की हत्या

दरअसल संजय कोरी ने अपनी मां कुसुम कोरी की पिछले दिनों उस वक्त हत्या कर दी। जब वह गहरी नींद में थी। संजय कोरी की मां लगातार बेटे के अवैध संबंधों और अवैध कामों का विरोध करती थी। इसे लेकर आए दिन घर में विवाद होता था। घटना वाली रात भी इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर बेटे ने अपनी मां का गला दबा दिया।

प्रेमिका को फोन कर दी जानकारी

मामले का सबसे खौफनाक पहलू तब सामने आया, जब संजय ने हत्या के बाद अपनी गर्ल फ्रेंड को फोन किया। दरअसल बातचीत का यह ऑडियो अब सोशल मीडिया में वायरल है। वायरल ऑडियो में आरोपी संजय ने अपनी प्रेमिका को फोन कर बताया कि उसने पहले करीब 20 मिनट तक मां का गला दबाया, जिससे वह बेहोश हो गई। उसे लगा कि मां मर चुकी है, लेकिन जब उसने पानी के छींटे मारे तो मां होश में आ गई और चिल्लाने लगी। इसके बाद आरोपी ने दोबारा गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

प्रेमिका दे रही थी सलाह

फोन पर हुई बातचीत में प्रेमिका आरोपी को शव को रेलवे ट्रैक पर रखकर इसे हादसा दिखाने की सलाह देती रही। हालांकि आरोपी ने यह कहते हुए मना कर दिया कि वह यह काम अकेले नहीं कर सकता, बातचीत में प्रेमिका बार-बार खुद को बचाने और अपना नाम न लेने की हिदायत देती रही, यहां तक कि इस वारदात को शराब के नशे में किया गया कृत्य बताने की बात भी सामने आई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने संजय कोरी को तब गिरफ्तार किया जब वह एक ढाबे में बैठकर लाश को ठिकाने की बात कर रहा था। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संजय कोरी को अभिरक्षा में लिया और उससे पूछताछ की तो उसने अपनी मां की हत्या करना स्वीकार किया। अमलाई पुलिस ने संजय कोरी के घर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने वायरल ऑडियो को भी जांच में शामिल कर लिया है।

Next Story