Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

43 की उम्र में मां बनने को तरस रही ये भोजपुरी एक्ट्रेस! छलका दर्द, बोली- अब देर हो गई...

Anjali Tyagi
28 March 2026 3:00 PM IST
43 की उम्र में मां बनने को तरस रही ये भोजपुरी एक्ट्रेस! छलका दर्द, बोली- अब देर हो गई...
x



मुंबई। भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक मानी जाने वाली मोनालिसा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। लेकिन शादी के 9 साल बाद भी भोजपुरी की इस एक्ट्रेस की कोख सूनी है। भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने एक इंटरव्यू में मां न बन पाने का अपना दर्द साझा किया है। उनकी शादी को 9 साल हो चुके हैं, लेकिन 43 की उम्र में भी वो अब तक संतान सुख से वंचित हैं।


मोनालिसा ने बताया कि शादी के शुरुआती सालों में वह अपने करियर को सेट करने में काफी व्यस्त थीं, जिस वजह से उन्होंने फैमिली प्लानिंग पर ध्यान नहीं दिया। अब 43 वर्ष की आयु में उन्हें महसूस हो रहा है कि उन्होंने देरी कर दी है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके परिवार और सास की ओर से भी अब बच्चे के लिए दबाव बढ़ रहा है।


उन्होंने इंटरव्यू में काफी इमोशनल होकर कहा कि वह अब जल्द से जल्द मां बनना चाहती हैं और एक बच्चे के साथ अपनी दुनिया पूरी करना चाहती हैं।


मैं खुद को एक मां के तौर पर देखना चाहती हूं। मैं बच्चे चाहती हूं, मगर बहुत मुश्किल होता है। क्योंकि मैं बहुत ज्यादा सोचती हूं और नेगेटिव हो जाती हूं। एक्ट्रेस ने अपने पति विक्रांत को अपना पिलर बताया है।


मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत ने 2017 में रियलिटी शो 'बिग बॉस 10' के घर में शादी की थी।

Next Story