
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- सिनेमा लवर्स के लिए यह...
सिनेमा लवर्स के लिए यह शुक्रवार है बेहद खास, जानें सोनाक्षी सिन्हा की 'निकिता रॉय' के अलावा कौन-कौन सी Movie देगी दस्तक

मुंबई। सिनेमा लवर्स के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास होता है। क्योंकि इस दिन नई फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देती है। वहीं यह शुक्रवार बहुत खास होने वाला है। दरअसल, 18 जुलाई को एक-दो नहीं, बल्कि 5 फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। इन फिल्मों में सोनाक्षी सिन्हा की 'निकिता रॉय' के अलावा भी कई शानदार नाम शामिल हैं।
निकिता रॉय
'निकिता रॉय' एक सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में हैं। इसमें अभिनेत्री के अलावा अर्जुन रामपाल, परेश रावल और सुहैल नय्यर भी नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन कुश सिन्हा ने किया है।
सैयारा
'सैयारा' एक इमोशनल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसे यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। इस फिल्म में नए चेहरों को लॉन्च किया जा रहा है, जिनमें अहान पांडे और अनीत पड्डा नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है।
तन्वी द ग्रेट
अनुपम खेर के निर्देशन में 'तन्वी द ग्रेट' फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी की बात करें, तो इसमें 21 वर्षीय तन्वी रैना की कहानी है, जो ऑटिज्म डिसऑर्डर का शिकार है। तन्वी अपने साहस और हौसले के दम पर सबको चौंका देती है। फिल्म में मुख्य भूमिका में शुभांगी दत्त नजर आएंगी। शुभांगी के अलावा इस फिल्म में अरविंद स्वामी, बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, पल्लवी जोशी, इयान ग्लेन, अनुपम खेर जैसे सितारे मौजूद हैं।
मर्डराबाद
'मर्डराबाद' एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म है। इस फिल्म में शारिब हाशमी, अमोल गुप्ते, मनाष चौधरी, नकुल रोशन सहदेव और कनिका कपूर जेसै कलाकार नजर आएंगे।
संत तुकाराम
यह फिल्म 17वीं सदी के संत तुकाराम की जिंदगी पर बनी है, जिन्होंने अपनी भक्ति और कविताओं से समाज में बदलाव लाए थे।