
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- इससे आपका देश और मजबूत...
इससे आपका देश और मजबूत हुआ... राफेल डील पर हो रही आलोचनाओं पर फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने दिया यह जवाब

नई दिल्ली। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों एआई समिट में हिस्सा लेने के बाद आज वापस रवाना हो गए। हालांकि इससे पहले उन्होंने मीडिया से बात करते हुए भारत के साथ राफेल फाइटर जेट की डील पर हो रही आलोचनाओं को खारिज करते हुए कहा कि इससे आपका देश और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि हम स्वदेशी कंपोनेंट्स को लगातार बढ़ा रहे हैं, यह कंपनी और आपकी सरकार के बीच चल रही बातचीत का हिस्सा है।
हम जो करना चाहते हैं वह विस्तार करना है
हालांकि उन्होंने आगे कहा कि मुझे नहीं लगता कि लोग इसकी आलोचना कर सकते हैं क्योंकि इससे आपका देश मजबूत होता है, हमारे बीच रणनीतिक समन्वय बढ़ता है और यहां अधिक रोजगार सृजित होते हैं। मैक्रों ने कहा कि हमारे पास सिर्फ एक रणनीतिक साझेदारी नहीं है, हमारे पास एक विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है जो भारत और फ्रांस दोनों के लिए अद्वितीय है। राफेल पर, हम जो करना चाहते हैं वह विस्तार करना है।
मेक इन इंडिया इस नए कमांड में कोर होगा
उन्होंने कहा कि भारत ने कुछ दिन पहले ही 114 राफेल के एक नए बैच को कमांड करने और सह-उत्पादन करने की अपनी इच्छा की पुष्टि की है। मेक इन इंडिया इस नए कमांड में कोर होगा। इसके अलावा, हम दृष्टिकोण के विविधीकरण के संदर्भ में रखरखाव क्षमताओं में सहयोग को बेहतर बनाना चाहते हैं और आपसी समझौते के सहयोग के लिए बहुत अधिक होना चाहते हैं। मुझे उम्मीद है कि हम पनडुब्बियों पर भी ऐसा ही करेंगे।
114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को दी मंजूरी
बता दें कि रक्षा मंत्रालय ने इस महीने की शुरुआत में उस सौदे के लिए रास्ता साफ कर दिया, जिसे अबतक की सबसे बड़ी डिफेंस डील बताया जा रहा है। रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दे दी। यह समझौता एक महत्वपूर्ण मोड़ पर भारतीय वायु सेना (IAF) की युद्ध क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। हालांकि अमेरिका और रूस ने अपने पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट F-35 और Su-57 की पेशकश की थी, लेकिन भारत ने फ्रांसीसी राफेल पर भी भरोसा जताया है। यह निर्णय ऐसे समय आया है जब भारत बढ़ती क्षमता के अंतर को पाटने की कोशिशों में जुटा है।




