Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

जिला गाजियाबाद में ऐसे भी होती है शादी! जानें किस स्टाइल से लड़की की मांग में भर दी सिंदूर, देखने वाले देखते रह गए, देखें वीडियो

Shilpi Narayan
23 Dec 2025 9:30 PM IST
जिला गाजियाबाद में ऐसे भी होती है शादी! जानें किस स्टाइल से लड़की की मांग में भर दी सिंदूर, देखने वाले देखते रह गए, देखें वीडियो
x

गाजियाबाद। सोशल मीडिया के जमाने में लोग वायरल होने के लिए अजीबो-गरीब हरकत करते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने सबको हैरान कर दिया। इस वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि लोग प्यार में भी किसी हद तक गुजर जाते हैं। जिसे देखने के बाद लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

मॉल में लड़का ने लड़की को किया प्रपोज

दरअसल यह वायरल वीडियो यूपी के गाजियाबाद गौर सेंट्रल मॉल का बताया जा रहा है, जहां एक लड़के ने सबके सामने कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर लोग हैरान भी हुए और मजेदार कमेंट्स भी करने लगे। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का मॉल के बीचों-बीच बैठा हुआ है और उसके सामने एक लड़की खड़ी है। अचानक लड़का लड़की को प्रपोज करता है। यह नजारा देखने के लिए आसपास मौजूद लोग भी रुक जाते हैं। प्रपोजल के बाद दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हैं और खुश नजर आते हैं।

यह दिखावा और पब्लिसिटी स्टंट है

इसके बाद वीडियो में जो होता है, वही सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन गया। लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को मंगलसूत्र पहनाता है और फिर उसकी मांग में सिंदूर भर देता है। यह सब मॉल जैसे सार्वजनिक स्थान पर होने की वजह से लोग और भी ज्यादा चौंक गए। आमतौर पर ये रस्में शादी के समय की जाती हैं, लेकिन यहां बिना शादी के, खुलेआम मॉल में यह सब होता दिखा। हालांकि लोग प्यार में भी किसी हद तक गुजर जाते हैं। लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि यह दिखावा और पब्लिसिटी स्टंट कह रहे हैं।

Next Story