Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

रश्मिका मंदाना और विजय की लव स्टोरी की ऐसे हुई थी शुरुआत, जानें पहली बार कहां मिले थे

Anjali Tyagi
4 Oct 2025 7:30 PM IST
रश्मिका मंदाना और विजय की लव स्टोरी की ऐसे हुई थी शुरुआत, जानें पहली बार कहां मिले थे
x
दोनों पहली बार फिल्म 'गीता गोविंदम' के सेट पर मिले। उसी दौरान रश्मिका ने कन्नड़ अभिनेता रक्षित शेट्टी से अपनी सगाई तोड़ दी थी।



मुंबई। तेलुगु सिनेमा के मोस्ट पॉपुलर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के सगाई के रूमर्स फैले हुए हैं। माना जा रहा है कि इस जोड़ी ने 3 अक्टूबर, 2025 को हैदराबाद में इंटीमेट फंक्शन में दोस्तों और फैमिली की मौजूदगी में एक दूसरे संग इंगेजमेंट की। हालांकि दोनों सितारों ने अभी तक अपनी सगाई को ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये जोड़ी फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंधने वाली है।


बता दें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पहली बार साल 2017 में अपनी पहली फिल्म 'गीता गोविंदम' की शूटिंग के दौरान मिले थे। दोनों के रिश्ते की अफवाहें उसी समय शुरू हो गईं, जब उन्होंने फिल्म में अपनी जबरदस्त केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीत लिया।

दोनों के रिश्ते की टाइमलाइन

2017- दोनों पहली बार फिल्म 'गीता गोविंदम' के सेट पर मिले। उसी दौरान रश्मिका ने कन्नड़ अभिनेता रक्षित शेट्टी से अपनी सगाई तोड़ दी थी।

2018- फिल्म 'गीता गोविंदम' की रिलीज के बाद दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने उनके असल जीवन के रिश्ते की अटकलों को हवा दी


2019- विजय और रश्मिका ने दूसरी फिल्म 'डियर कॉमरेड' में साथ काम किया, जिससे उनके रिश्ते की अफवाहें और मजबूत हुईं।

2020-2024- इस दौरान दोनों को अक्सर साथ में छुट्टियां बिताते, रेस्तरां में और अन्य जगहों पर देखा गया। हालांकि, दोनों ने कभी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की।


2025:

जुलाई 2025- विजय देवरकोंडा ने एक इंटरव्यू में संकेत दिया कि वह सिंगल नहीं हैं, जिससे उनके रिश्ते की अफवाहों को और बल मिला।

3 अक्टूबर 2025- कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ने हैदराबाद में विजय के घर पर एक निजी समारोह में सगाई कर ली।

4 अक्टूबर 2025- विजय की टीम ने उनकी सगाई की खबर की पुष्टि की, हालांकि खुद कपल ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया।


क्या है सगाई और शादी की प्लानिंग

आखिरकार, अक्टूबर 2025 में, रिपोर्टों ने कंफर्म किया है कि इस जोड़े ने हैदराबाद में एक सादे समारोह में सगाई कर ली है। इस फंक्शन को सीक्रेट रखा गया और कोई आधिकारिक तस्वीर जारी नहीं की गई है।

Next Story