Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

यह उनकी समस्या है, तो समाधान...NCP के दोनों गुटों के विलय की चर्चा को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान!

Aryan
5 Feb 2026 6:30 PM IST
यह उनकी समस्या है, तो समाधान...NCP के दोनों गुटों के विलय की चर्चा को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान!
x
संजय राउत ने हमारा ध्यान 'इंडिया' अलायंस और महाविकास अघाड़ी पर है

मुंबई। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन के बाद NCP के दोनों गुटों विलय को लेकर सियासी हलचल का दौर जारी है। दरअसल शरद पवार गुट के नेता लगातार दावा कर रहे हैं कि विलय को लेकर बातचीत अंतिम चरण में था। वहीं दिवंगत डिप्टी सीएम के गुट के नेता इन दावों को खारिज कर रहे हैं। वहीं, अध्यक्ष पद को लेकर एनसीपी में मंथन जारी है। इस बीच शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने इस मुद्दे पर एक बार फिर से अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि एनसीपी के विलय का निर्णय उनलोगों को ही लेने देना चाहिए।

एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर दी प्रतिक्रिया

संजय राउत ने आज यानी गुरुवार मुंबई में मीडिया से बात करते हुए एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की अटकलों पर कहा कि यदि यह उनकी समस्या है, तो उन्हें इसका समाधान निकालना चाहिए, लेकिन एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे शरद पवार को सलाह दे रहे हैं, यह बहुत दिलचस्प है।

'NCP गुटों के बीच विलय से हमारा कोई मतलब नहीं

जानकारी के मुताबिक संजय राउत ने आगे कहा कि जिन लोगों को शरद पवार राजनीति में लाए, जिन्हें पद, प्रतिष्ठा और ताकत दी, वही अब शरद पवार को सलाह दे रहे हैं कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, लेकिन यह पूरी तरह से उनका आंतरिक मामला है। शरद पवार और अजित पवार गुट के नेताओं के बीच चल रही चर्चाओं से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। हमारा ध्यान 'इंडिया' अलायंस और महाविकास अघाड़ी पर है।

Next Story