
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- यह सैन्य कार्रवाई न तो...
यह सैन्य कार्रवाई न तो अमेरिका के हित में है और न ही 'विश्व शांति के उद्देश्य' के लिए सही... ओमान का बयान

नई दिल्ली। ओमान के विदेश मंत्री बद्र अल-बुसैदी ने ईरान पर अमेरिका और इजरायल के सैन्य हमलों के बाद गहरी निराशा व्यक्त की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह सैन्य कार्रवाई न तो अमेरिका के हित में है और न ही "विश्व शांति के उद्देश्य" के लिए सही है। विदेश मंत्री ने बयान में कहा कि इन हमलों ने अमेरिका और ईरान के बीच चल रही "सक्रिय और गंभीर वार्ताओं" को फिर से कमजोर कर दिया है।
यह आपका युद्ध नहीं है
उन्होंने अमेरिका से इस संघर्ष में और अधिक न फंसने का आग्रह करते हुए कहा कि यह आपका युद्ध नहीं है। ओमान के विदेश मंत्रालय ने इन हमलों को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया और क्षेत्र में बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता जताई।
शांति की अपील
उन्होंने सभी पक्षों से तुरंत सैन्य अभियान रोकने और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से संघर्ष विराम लागू करने के लिए आपातकालीन सत्र बुलाने की मांग की है। यह बयान ओमान द्वारा जिनेवा में अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम पर सकारात्मक मध्यस्थता करने और शांति समझौते की संभावना जताने के कुछ ही घंटों बाद आया है।




