Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पाकिस्तान की ये शादी हो रही है वायरल! 70 साल का दूल्हा, 22 साल की दुल्हन, बोले- प्यार की कोई उम्र नहीं होती...

Anjali Tyagi
27 Feb 2026 7:00 PM IST
पाकिस्तान की ये शादी हो रही है वायरल! 70 साल का दूल्हा, 22 साल की दुल्हन, बोले- प्यार की कोई उम्र नहीं होती...
x

नई दिल्ली। प्यार की कोई सीमा और उम्र नहीं होती। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक शादी ट्रेंड कर रही है। दरअसल पाकिस्तान के रावलपिंडी में 70 साल के हकीम बाबर ने 22 साल की युवती से शादी रचाई है और दोनों के बीच 48 साल के उम्र के अंतर ने इंटरनेट पर तूफान ला दिया है।

48 साल छोटी है दुल्हन

बता दें कि दूल्हे का नाम हकीम बाबर है, जिनकी उम्र करीब 70 साल बताई जा रही है। उनकी दुल्हन की उम्र 22 साल है, जो उनसे लगभग 48 साल छोटी हैं। हकीम बाबर के अनुसार, यह एक 'लव कम अरेंज मैरिज' है। उन्होंने बताया कि पहले वे एक-दूसरे को पसंद करने लगे और फिर परिवार की सहमति से निकाह किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 22 वर्षीय दुल्हन पहले से तलाकशुदा थीं।

ब्राइडल फोटोशूट ने बढ़ाई चर्चा

शादी के बाद कपल ने पारंपरिक अंदाज में फोटोशूट करवाया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं। एक क्लिप में दुल्हन 'एक था टाइगर' फिल्म के मशहूर गाने 'दिल दियां गल्लां' गाती नजर आती है, जबकि दूल्हा सुर में उसका साथ देता दिख रहा है। यह प्यारा लेकिन असामान्य दृश्य जैसे ही X (ट्विटर) पर पहुंचा, लोगों ने इसे धड़ाधड़ शेयर करना शुरू कर दिया और देखते ही देखते यह शादी पूरे पाकिस्तान की वायरल चर्चा बन गई।

कपल का जवाब

सोशल मीडिया पर उम्र के अंतर को लेकर ट्रोल होने पर बाबर ने कहा कि "उम्र सिर्फ एक नंबर है" और दिल जवान होना चाहिए। उन्होंने इसे सुन्नत बताते हुए अपने फैसले का बचाव किया है। इस नवविवाहित जोड़े ने बताया है कि वे ईद के बाद सऊदी अरब में उमराह के लिए जाएंगे और उसके बाद नीदरलैंड्स में अपना हनीमून मनाएंगे।

Next Story