Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ईरान से जंग की आहट को अमेरिका की इस एडवाइजरी ने दिया बल! जानें अपने नागरिकों से क्यों कहा-Leave Iran now

Shilpi Narayan
6 Feb 2026 1:09 PM IST
ईरान से जंग की आहट को अमेरिका की इस एडवाइजरी ने दिया बल! जानें अपने नागरिकों से क्यों कहा-Leave Iran now
x

नई दिल्ली। अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट और वर्चुअल एंबेसी ने ईरान में मौजूद अपने नागरिकों के लिए 'Leave Iran now' (अभी ईरान छोड़ें) की एक सख्त एडवाइजरी जारी की है। जिसमें US Iran Embassy: अमेरिका ने ईरान में इस समय मौजूद अमेरिकियों को तुरंत देश छोड़ने की सलाह दी है। अमेरिका और ईरान के बीच बीते कई दिनों से तनातनी चल रही है।

हमले की चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी दी है कि यदि बातचीत सफल नहीं होती है, तो वे सैन्य हमले का आदेश दे सकते हैं। वर्तमान में अमेरिका ने खाड़ी क्षेत्र में अपनी नौसेना (Armada) और सैन्य तैनाती बढ़ा दी है।

सुरक्षा अलर्ट के कारण

US Virtual Embassy ने ईरान में बढ़ती सुरक्षा जांच, सड़क बंदी, इंटरनेट ब्लैकआउट और उड़ानों के रद्द होने का हवाला देते हुए नागरिकों को तुरंत निकलने की सलाह दी है।

ओमान में महत्वपूर्ण वार्ता

यह अलर्ट उसी दिन आया है जब मस्कट, ओमान में अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम और क्षेत्रीय मुद्दों पर हाई-स्टेक्स बातचीत शुरू हो रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह सलाह बातचीत विफल होने की स्थिति में अमेरिकी तैयारियों का हिस्सा हो सकती है।

नागरिकों को निर्देश

अमेरिकी सरकार ने स्पष्ट किया है कि वे ईरान से लोगों को निकालने के लिए अपनी सहायता (Assisted Evacuation) नहीं दे पाएंगे, क्योंकि तेहरान में उनकी कोई औपचारिक एंबेसी नहीं है। नागरिकों को तुर्की या आर्मेनिया के रास्ते सड़क मार्ग से निकलने पर विचार करने को कहा गया है।

Next Story