Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

इस साल गर्मी से जल्दी मिल सकती है राहत! मौसम विभाग ने बताया समय से पहले आएगा मानसून, जानें कब तक आएगा

Varta24 Desk
10 May 2025 10:00 PM IST
इस साल गर्मी से जल्दी मिल सकती है राहत! मौसम विभाग ने बताया समय से पहले आएगा मानसून, जानें कब तक आएगा
x

नई दिल्ली। ऐसा लगता है इस साल गर्मी से लोगों को समय से पहले से ही राहत मिल सकती है। दरअसल, मौसम विभाग ने इसको लेकर जानकारी दी है। वहीं मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण पश्चिमी मानसून 27 मई को केरल पहुंच सकता है। हालांकि आमतौर पर मानसून 1 जून तक केरल पहुंचता है, लेकिन इस बार इसके जल्दी केरल पहुंचने की उम्मीद है।

बता दें कि अगर मानसून 27 मई तक केरल में दस्तक दे देता है तो यह साल 2009 के बाद से सबसे जल्दी मानसून का आगमन होगा। साल 2009 में मानसून ने केरल में 23 मई को दस्तक दे दी थी। आमतौर पर दक्षिण पश्चिम मानसून एक जून को केरल पहुंचकर 8 जुलाई तक पूरे भारत को कवर कर लेता है। 17 सितंबर से मानसून भारत के उत्तर पश्चिमी इलाकों से पीछे हटना शुरू हो जाता है और 15 अक्तूबर तक पूरी तरह से विदा हो जाता है।

मौसम में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद

मौसम विभाग ने अपने अप्रैल महीने के अनुमान में साल 2025 में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद जताई है। इससे अल-नीनो के असर को नकारा जा रहा है, क्योंकि अल नीनो के असर से सामान्य से कम बारिश होती है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अनुसार भारत में इस साल चार महीने के मानसून के मौसम में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान 105 प्रतिशत बारिश हो सकती है, जो औसत बारिश 87 सेंटीमीटर से ज्यादा है।

निकोबार द्वीपसमूह में मानसून 13 मई को ही आगे बढ़ सकता

दरअसल, हाल में मौसम विभाग ने बताया था कि इस साल दक्षिणी अंडमान सागर, बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीपसमूह में मानसून 13 मई को ही आगे बढ़ सकता है। आमतौर पर ऐसा 20 मई के आसपास होता है, लेकिन इस बार एक हफ्ते पहले ही ऐसा हो रहा है। निकोबार द्वीप समूह से केरल पहुंचने में मानसून को सामान्य तौर पर 10 दिन का समय लगता है।

Next Story