Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

टोक्यो जानेवाले अगर चाहते तो बुलेट ट्रेन पकड़कर क्योटो भी...सीएम योगी पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

Shilpi Narayan
28 Feb 2026 11:14 AM IST
टोक्यो जानेवाले अगर चाहते तो बुलेट ट्रेन पकड़कर क्योटो भी...सीएम योगी पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
x

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी ने हाल ही जापान का दौरा किया था जिसके बाद से विपक्ष उनपर लगातार कटाक्ष कर रहा है। इस बीच अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर बड़ा हमला बोला है। दरअसल, उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि टोक्यो जानेवाले अगर चाहते तो बुलेट ट्रेन पकड़कर क्योटो भी हो आते, और ‘प्रधान इच्छा’ की पूर्ति के लिए थोड़ा अनुभव ले आते लेकिन इस तरह कन्नी काटकर आना अच्छी बात नहीं।

कार देखने की अनुमति तो होगी

हालांकि अखिलेश ने आगे कहा कि देश के अंदर का दुराव विदेश की धरती पर जाकर भी निभाना कोई भाजपाइयों से सीखे। उधर जर्मनी जाकर भी कोई विद्वेषवश वहां का ‘साइकिल हाईवे’ देखने नहीं गया और न ही भारत में नव धनाढ्य की निशानी बन रही मर्सिडीज का म्यूजियम देखने, कोई बता रहा था कि किसी ने उनसे ये कह दिया कि कार देखने की अनुमति तो होगी पर बैठने के लिए ‘सीट’ नहीं मिलेगी। वहीं अखिलेश के इस बयान के बाद राज्य में सियासी सरगर्मी तेज हो सकती है।

Next Story