Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Aryan
25 Feb 2026 6:31 PM IST
वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत
x
सभी सदस्य विक्रमपुर स्थित अपनी बहन के घर से पैदल लौट रहे थे। इसी बीच नगरनबी रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय तेज रफ्तार वंदे भारत ट्रेन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बुरी तरह से कट गए और मौके सबने दम तोड़ दिया

रांची। झारखंड के पाकुड़ जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। दरअस अचानक इस हादसे में एक हंसता खेलता परिवार उजड़ गया। जानकारी के मुताबिक, माता-पिता और उनकी बेटी की वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस हादसे से इलाके में दहशत का माहौल है। इस मामले की जांच जीआरपी पुलिस ने शुरू कर दी है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

जानकारी के मुताबिक, नगरनबी रेलवे क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान पाकुड़ के राजापाड़ा इलाके के रहने वाले चंदन सरदार, उनकी पत्नी रिंपा सरदार और तीन वर्षीय बेटी अर्पिता के तौर पर हुई है।

परिवार पैदल ही घर आ रहे थे

सभी सदस्य विक्रमपुर स्थित अपनी बहन के घर से पैदल लौट रहे थे। इसी बीच नगरनबी रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय तेज रफ्तार वंदे भारत ट्रेन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बुरी तरह से कट गए और मौके सबने दम तोड़ दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों का शव क्षत-विक्षत हालात में हो गया। रेलवे ट्रैक से आरपीएफ और जीआरपी टीम ने शव को बरामद कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


Next Story