Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

एक परिवार के तीन लोगों ने खाया जहर, मां-बेटे की मौत, पिता की हालत गंभीर..

Aryan
20 March 2026 12:08 PM IST
एक परिवार के तीन लोगों ने खाया जहर, मां-बेटे की मौत, पिता की हालत गंभीर..
x
आज सुबह ही छोटे बेटे कुलदीप ने देखा कि मां तारावती और भाई संदीप की मौत हो गई है। पिता रूपनारायण की हालत अधिक खराब हो गई थी

लखनऊ। लखनऊ के सरोजनीनगर के बंथरा इलाके से दर्दनाक खबर आई है। दरअसल देर रात यहां एक ही परिवार से पति, पत्नी और बेटे ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना में मां और बेटे की जान चली गई। वहीं, पति की हालात गंभीर है, फिलहाल उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, मौके पर मिले सुसाइड नोट में लिखा था कि हम लोग सुसाइड कर रहे हैं इसमें किसी और को दोषी नहीं ठहराया जाए।

समोसा के होटल से चलता था गुजारा

दरअसल बंथरा के निवासी 55 साल के रूप नारायण और उनकी 55 वर्षीय पत्नी तारावती बेटा संदीप (30) एवं छोटा बेटा कुलदीप (25) सभी चाय समोसा के होटल और पान की दुकान से परिवार का गुजारा चलता है।

छोटा बेटा सोने चला गया था

जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात में रूपनारायण और उनका बेटा संदीप होटल से घर आए। वहीं, पर छोटा बेटा खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। आज यानी शुक्रवार की सुबह 4:00 बजे रूप नारायण उल्टी करते समय जोर-जोर से चिल्ला रहे थे। पिता की आवाज सुनकर कुलदीप की नींद खुल गई।

मां और भाई की दिखी लाश

वहीं, आज सुबह ही छोटे बेटे कुलदीप ने देखा कि मां तारावती और भाई संदीप की मौत हो गई है। पिता रूपनारायण की हालत अधिक खराब हो गई थी। अभी पिता रूपनारायण का इलाज चल रहा है। बंथरा थाना प्रभारी राणा राजेश सिंह ने बताया कि तीन लोगों ने आत्महत्या किस वजह से की इसकी जांच की जा रही है।

Next Story