
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- गाजियाबाद में संदिग्ध...
गाजियाबाद में संदिग्ध परिस्थिति में तीन सगी बहनें नौवीं मंजिल से कूदीं, तीनों की मौके पर मौत, यह हो सकता है कारण

गाजियाबाद। गाजियाबाद में संदिग्ध परिस्थिति में तीन सगी बहनें नौवीं मंजिल से कूदीं। इस घटना में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई है। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लिया। पुलिस घटना के पीछे की जानकारी करने की कोशिश कर रही है। एक ही परिवार की तीन लड़कियों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
तीन सगी बहनें थीं, एक दूसरे से करती थी प्यार
साहिबाबाद के टीलामोड़ थानक्षेत्र के भारत सिटी सोसायटी निवासी चेतन कुमार की तीन बेटियों निशिका (16), प्राची (14) और पाकी (12)ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। मामला देर रात करीब 2:30 बजे का है। घटना के दौरान चेतन कुमार पत्नी के साथ दूसरे कमरे में सो रहे थे। शोर शराबा होने के बाद जब परिवार के लोगों की आंख खुली तो पता चला। आनन फानन में परिवार के लोग नीचे पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस भी सोसाइटी में पहुंची। इस दौरान सोसाइटी के लोग भी जाग गए।
कमरे की खिड़की से छलांग लगा दी
आसपास के लोगों ने बताया कि घटना के दौरान तीनों बहनें अपने कमरे में थी। तीनों बहनों ने अपने कमरे की खिड़की से छलांग लगा दी। पुलिस के अनुसार तीनों बहनें पिछले कुछ माह से ऑनलाइन कोरियन गेम खेल रही थीं। इसका विरोध गार्जियन किया करते थे। कोरोना के बाद से तीनों पढ़ाई भी छोड़ चुकी थीं। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि चेतन कुमार ऑनलाइन ट्रेडिंग का करते हैं और तीन वर्ष से भारत सिटी सोसायटी में किराये पर रह रहे हैं मूल रूप से दिल्ली निवासी हैं।




