
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- DELHI में बड़े आतंकी...
DELHI में बड़े आतंकी हमले की साजिश रचने वाले तीन संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार, कई हिरासत में

नई दिल्ली। दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश रचने वाले तीन संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार किए गए हैं। टीम ने कई हिरासत में लिए हैं। झारखंड के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) और रांची पुलिस के साथ की गई इस कार्रवाई में अशर दानिश, अफताब और एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है जबकि पूछताछ के लिए आठ से ज्यादा संदिग्धों को उठाया गया है।
दिल्ली समेत पूरे देश में आईडी विस्फोट की साजिश रची
इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) ने दिल्ली समेत पूरे देश में आईडी विस्फोट की साजिश रची थी। तीन संदिग्ध आतंकवादियों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (विशेष प्रकोष्ठ) ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान दबोचा है। झारखंड के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) और रांची पुलिस के साथ की गई है। पुलिस ने इनके कब्जे से बम बनाने वाले वाली सामग्री, हथियार, विस्फोटक केमिकल और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं।
मुख्य आरोपी अशर दानिश को रांची से गिरफ्तार किया
पुलिस के मुताबिक बोकारो के रहने वाले मुख्य आरोपी अशर दानिश को रांची से गिरफ्तार किया गया है। वह इस्लामिक स्टेट से जुड़े एक मॉड्यूल से संबंधित दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की ओर दर्ज मुकदमे में वांछित था। पुलिस के अनुसार सभी टीमों ने एक साथ की गई कार्रवाई के दौरान एक अन्य संदिग्ध आफताब को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। तीनों इस्लामिक स्टेट से प्रेरित नेटवर्क के अन्य सदस्यों के संपर्क में थे और भारत में आतंकी संगठन के एजेंडे को आगे बढ़ाने वाली गतिविधियों में शामिल थे। दानिश कई महीनों से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था। इससे पहले झारखंड पुलिस के महानिरीक्षक (अभियान) और प्रवक्ता माइकल राज एस ने मीडिया को बताया था कि दिल्ली और झारखंड पुलिस का संयुक्त अभियान रांची के एक हॉस्टल समेत कई स्थानों पर चलाया जा रहा है।
कई राज्यों में चल रहा है ऑपरेशन
प्रमोद कुशवाह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, स्पेशल सेल, दिल्ली पुलिस के मुताबिक यह ऑपरेशन कई राज्यों में चल रहा है। दिल्ली पुलिस ने संयुक्त अभियान में आईएस के एक मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही पूरी जानकारी साझा की जाएगी। उसके पास से कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद हुए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। टीम को मौके से आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस, और कुछ संदिग्ध सामग्री भी मिली है।