Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ठंडे बस्ते में गई ‘टाइगर वर्सेज पठान’! सलमान खान और शाहरुख खान को साथ देखने का फैंस का टूटा सपना, जानें क्यों

Shilpi Narayan
15 Feb 2026 12:00 PM IST
ठंडे बस्ते में गई ‘टाइगर वर्सेज पठान’! सलमान खान और शाहरुख खान को साथ देखने का फैंस का टूटा सपना, जानें क्यों
x

मुंबई। शाहरुख खान की इस साल 24 दिसंबर ‘किंग’ आ रही है जबकि सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ की जल्द ही नई रिलीज डेट कंफर्म कर दी जाएगी, पर अभी कुछ एडिशनल सीन्स को पूरा किया जा रहा है। 2026 में दोनों ही एक्टर्स आ रहे हैं जो किसी ट्रीट से कम नहीं है। फैंस दोनों को एक ही फिल्म में देखने का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। वैसे YRF स्पाई यूनिवर्स की TIGER VS PATHAAN को लेकर अक्सर नए-नए अपडेट आते रहते हैं। हालांकि ऐसी खबर है कि ‘टाइगर वर्सेज पठान’ ठंडे बस्ते में चली गई है।

आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ भी दो बार पोस्टपोन हो चुकी है

दरअसल, आदित्य चोपड़ा इस वक्त अपनी अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं, जो है- ALPHA। दो बार पोस्टपोन हो चुकी आलिया भट्ट की फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं। वहीं खबरें हैं कि बॉबी देओल और आलिया के बीच भी सबकुछ सही नहीं चल रहा है। YRF की पिछली दो फिल्में वॉर 2 और मर्दानी 3 रही, जिनका बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो गया है। उससे पहले सलमान खान की टाइगर 3 भी खास कमाई नहीं कर पाई थी, तो क्या सलमान-शाहरुख की टाइगर वर्सेज पठान को बंद करने की यही वजह है? यश राज फिल्म्स की पिछली कुछ फिल्मों का हाल बेहाल रहा है। आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ भी दो बार पोस्टपोन हो चुकी है।

टाइगर वर्सेज पठान बनाने का प्लान ड्रॉप

वहीं ऋतिक रोशन के साथ ‘कृष 4’ पर काम करने का प्लान था, पर प्रोडक्शन हाउस को लगा कि इसमें बड़ा रिस्क है। फिलहाल वो प्रोजेक्ट होल्ड पर है। अब यश राज फिल्म्स वाले और ऋतिक अलग हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रोडक्शन हाउस ने टाइगर वर्सेज पठान बनाने का प्लान ड्रॉप कर दिया है। कहा गया था कि सलमान खान और शाहरुख खान के साथ मिलकर भारत की सबसे बड़ी फिल्म बनाई जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों एक्टर्स ने बेसिक प्लॉट और नैरेट किए गए आइडिया के बाद फिल्म के लिए हामी भर दी थी। साथ ही पिछले ही कुछ महीनों से स्क्रिप्ट पर काम चल रहा था।

फिल्म बंद करने की वजह?

कहा जा रहा है कि फिल्म का लेटेस्ट डेवलपमेंट पॉजिटिव नहीं हैं। यशराज फिल्म्स ने फाइनेंशियल दिक्कतों को देखते हुए प्रोजेक्ट को रोकने का फैसला किया है। वहीं शाहरुख खान और सलमान खान दोनों ही रेवेन्यू में हिस्सेदारी के साथ ट्रिपल डिजिट फीस की मांग कर रहे हैं। जो कि होना ही था, पहले ही क्लियर होगा, अब इस मामले को देखते हुए आदित्य चोपड़ा को लगा कि यह प्रोजेक्ट फायदेमंद नहीं है

Next Story