Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

टीएमसी सरकार 'पीएम' नाम से इतनी नफरत करती है...प्रधानमंत्री मोदी ने लगाया आरोप, जानें क्या कहा

Shilpi Narayan
11 April 2026 1:02 PM IST
टीएमसी सरकार पीएम नाम से इतनी नफरत करती है...प्रधानमंत्री मोदी ने लगाया आरोप, जानें क्या कहा
x

बर्धमान। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी दल अपना दम लगा रहा है। साथ ही जनता से अलग-अलग वादे कर रहे हैं। वहीं राजनीतिक पार्टी एक दूसरे पर कटाक्ष करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रही है। इस बीच पीएम मोदी ने TMC पर जोरदार हमला किया है।

बंगाल की जनता टीएमसी के साथ 'खेला' करेगी

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के पूर्वा बर्धमान (कटवा) में चुनावी रैली को वीडियो जारी कर संबोधित किया। उन्होंने राज्य की वर्तमान स्थिति पर कड़ा प्रहार किया। पीएम मोदी ने कहा कि इस बार बंगाल की जनता टीएमसी के साथ 'खेला' करेगी और राज्य में सत्ता परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि भाजपा की सरकार आने पर बंगाल को भय मुक्त बनाया जाएगा और टीएमसी के 'गुंडा राज' व सिंडिकेट संस्कृति से मुक्ति दिलाई जाएगी।

घुसपैठ को पीएम ने देश की सुरक्षा के लिए बताया खतरा

पीएम मोदी ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार करने वालों को जेल भेजा जाएगा और जनता के पैसे का हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार 'पीएम' नाम से इतनी नफरत करती है कि केंद्र की लाभकारी योजनाओं (जैसे आयुष्मान भारत और पीएम आवास योजना) को राज्य में लागू नहीं होने देती या उनका नाम बदल देती है। रैली के दौरान उन्होंने पूर्वी सीमाओं की सुरक्षा और घुसपैठ को रोकने का मुद्दा भी उठाया, जिसे उन्होंने देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताया।

Next Story