
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- गृह मंत्रालय के सामने...
गृह मंत्रालय के सामने TMC सांसदों का प्रदर्शन! पुलिस ने हिरासत में लिया

नई दिल्ली। आज तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसदों ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्रालय और गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय के बाहर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय के बाहर धरना दे रहे TMC सांसदों को हिरासत में ले लिया।
विरोध का कारण
यह विरोध प्रदर्शन कोलकाता में चुनावी सलाहकार फर्म I-PAC के कार्यालय और इसके प्रमुख प्रतीक जैन के आवास पर ED द्वारा की गई छापेमारी के खिलाफ था। तमस ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार आगामी 2026 विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों को परेशान करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।
सांसदों को हिरासत में लिया गया
दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय के बाहर धरना दे रहे TMC सांसदों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए नेताओं में डेरेक ओ'ब्रायन, महुआ मोइत्रा, शताब्दी रॉय, कीर्ति आजाद, साकेत गोखले, सांतनु सेन और अन्य शामिल हैं। पुलिस ने उन्हें जबरन प्रदर्शन स्थल से हटाकर पुलिस वैन में बैठाया। सांसदों ने हाथों में पोस्टर और प्लेकार्ड लिए हुए थे, जिन पर "बंगाल मोदी-शाह की गंदी राजनीति को खारिज करता है" जैसे नारे लिखे थे।
MC नेता का मोदी सरकार पर तंज
दिल्ली में टीएमसी के प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद टीएमसी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- लोकतंत्र को सज़ा दी जाती है। अपराधियों को इनाम दिया जाता है। एजेंसियों को हथियार बनाया जाता है। चुनावों में हेरफेर किया जाता है। प्रदर्शनकारियों को जेल भेजो। बलात्कारियों को ज़मानत दो। यह बीजेपी का नए भारत का वर्जन है। उन्होंने आगे कहा कि भले ही बाकी देश को सरेंडर करने के लिए मजबूर किया जाए, बंगाल विरोध करेगा। हम आपसे पूरी ताकत से लड़ेंगे और आपको हराएंगे, चाहे आप कितनी भी ताकत लगा लें।




