Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

TMC के पापों का चुन-चुनकर हिसाब होगा...कूचबिहार में पीएम मोदी की गर्जना!

Aryan
5 April 2026 5:07 PM IST
TMC के पापों का चुन-चुनकर हिसाब होगा...कूचबिहार में पीएम मोदी की गर्जना!
x
पीएम मोदी ने कहा- बंगाल से घुसपैठियों को बाहर कर देंगे। आज बंगाल में परिवर्तन की लहर दिख रही है।

कूचबिहार। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने टीएमसी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बंगाल से घुसपैठियों को बाहर कर देंगे। आज बंगाल में परिवर्तन की लहर दिख रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सिंडिकेट राज में अपनी संपत्ति लूट जाने का भय है, तो दूसरी तरफ टीएमसी की करप्शन कंपनी भयभीत है।

आज की रैली जमीनी हकीकत बयां कर रही है

उन्होंने कहा कि कूच बिहार में आज की रैली जमीनी हकीकत और लोगों के मिजाज को साफ तौर पर दर्शाती है। पूरे पश्चिम बंगाल में TMC के भ्रष्टाचार, हिंसा और शासन-व्यवस्था के चरमराने को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

मैंने बंगाल में परिवर्तन महाअभियान की शुरुआत की थी

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले राजधानी कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड से मैंने बंगाल में परिवर्तन महाअभियान की शुरुआत की थी। ब्रिगेड ग्राउंड की वो ऐतिहासिक तस्वीरें, जनसैलाब और वो उत्साह, जनता का जूनून, तब से पूरे टीएमसी सिंडिकेट घबराया हुआ है और आज मैं देख रहा हूं ब्रिगेड ग्राउंड में जो बिगुल बजा, कूचबिहार ने उस पर मुहर लगा दी है।

चुनाव के बाद चुन-चुन कर हिसाब होगा

पीएम मोदी ने कहा कि एक ओर संदेशखाली जैसी बहनों की चीखें और बेटियों पर होता निर्मम अत्याचार है, दूसरी ओर नारीशक्ति को सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण की मोदी की गारंटी है। मैं आपको भरोसा देता हूं कि इस बार चुनाव के बाद इनके पापों का चुन-चुन कर हिसाब किया जाएगा।

4 मई के बाद कानून अपना काम करेगी

पीएम मोदी ने कहा कि 4 मई के बाद कानून अपना काम करेगा। चाहे कोई बड़े से बड़ा गुंडा क्यों न हो। इस बार न्याय होकर रहेगा। यहां की निर्मम सरकार बंगाल की इस पावन माटी पर हर रोज लोकतंत्र को लहुलूहान कर रही है।

न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाया गया

पीएम मोदी ने कहा कि ये निर्मम सरकार अपने आगे किसी संवैधानिक संस्था को कुछ भी नहीं समझती। पूरे देश ने देखा है कि कैसे मालदा में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाकर रखा गया।


Next Story