Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

आज बाबा के गौने पर काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्त झूमे, कल खेलेंगे चिता भस्म की होली

Aryan
27 Feb 2026 6:22 PM IST
आज बाबा के गौने पर काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्त झूमे, कल खेलेंगे चिता भस्म की होली
x
बाबा का गौना एक विशेष धार्मिक आयोजन है, जिसमें श्रद्धालु बाबा के साथ मिलकर अपनी भक्ति का प्रदर्शन करते हैं

वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर में आज यानी शुक्रवार की शाम रंगभरी एकादशी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। एकादशी के खास अवसर पर भक्तों में खास उत्साह दिखा। इस आयोजन के दौरान ढोल-नगाड़े की आवाज गुंज उठी। बाबा का दरबार संगीतमय हो गया। हजारों श्रद्धालुओं ने आनंद में झूमते दिखे। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव का जयकारा लगता रहा।

बाबा के गौना में होली का रंग दिखा

दरअसल आज बाबा के गौना की परंपरा होती है। आज के दिन काशी नगरी होली के रंग में रंग गया। इस अवसर पर भक्तों ने बाबा के दरबार में आस्‍था का अनुभूति प्राप्त की। जानकारी के अनुसार बाबा का गौना एक विशेष धार्मिक आयोजन है, जिसमें श्रद्धालु बाबा के साथ मिलकर अपनी भक्ति का प्रदर्शन करते हैं। इस आयोजन में भक्त दूर-दूर से आकर शामिल हुए और सबने रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर उत्सव का आनंद लिया।

कल खेली जाएगी भूत-पिशाच और दिगंबरों के साथ चिता भस्म की होली

काशी विश्वनाथ मंदिर का यह आयोजन न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि यह सांस्कृतिक धरोहर का भी प्रतीक है। भक्तों ने इस अवसर पर एक-दूसरे को रंग लगाकर और मिठाइयां बांटकर होली का पर्व मनाया। बाबा के गौना के बाद, अगले दिन बाबा मशाननाथ के स्वरूप में महाश्मशान मणिकर्णिका पर भूत-पिशाच और दिगंबरों के साथ चिता भस्म की होली खेलेंगे

Next Story