
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- आज वित्तमंत्री निर्मला...
आज वित्तमंत्री निर्मला सीतरमण संसद में पेश करेंगी वित्त विधेयक 2026 और कॉर्पोरेट कानून संशोधन बिल...

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी सोमवार को संसद में दो अत्यंत महत्वपूर्ण विधेयक वित्त विधेयक, 2026 और कॉर्पोरेट कानून विधेयक 2026 पेश करने जा रही हैं। यह विधेयक आगामी वित्त वर्ष 2026-27 के लिए है।
वित्त विधेयक आर्थिक रोडमैप होगा आधार
वित्त विधेयक, 2026 का मुख्य मकसद वित्त वर्ष 2026-27 के लिए केंद्र सरकार के वित्तीय प्रस्तावों को प्रभावी बनाना है। बजट सत्र के दूसरे चरण में पेश होने वाला यह बिल सरकार की कर नीतियों और राजकोषीय योजनाओं को लागू करेगा। ऐसी उम्मीद है कि इस बिल के माध्यम से नए आयकर अधिनियम (New Income Tax Act) के क्रियान्वयन और कॉर्पोरेट कर संरचना में सुधारों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
कॉर्पोरेट कानूनों में बड़े बदलाव होंगे
जानकारी के अनुसार, वित्त मंत्री लोकसभा में 'कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक, 2026' पेश करेंगी। यह बिल मुख्य रूप से दो प्रमुख कानूनों कंपनी अधिनियम, 2013 और सीमित देयता भागीदारी (LLP) अधिनियम, 2008 में संशोधन का प्रस्ताव करने वाला है। इन बदलावों का मकसद भारत में व्यापार करने में आसानी को बढ़ावा देना है।




