Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

आज भारत अमेरिका की अगुवाई वाली पहल 'पैक्स सिलिका' में हुआ शामिल, एआई-सप्लाई चेन को मजबूती मिलने की उम्मीद

Aryan
20 Feb 2026 11:46 AM IST
आज भारत अमेरिका की अगुवाई वाली पहल पैक्स सिलिका में हुआ शामिल, एआई-सप्लाई चेन को मजबूती मिलने की उम्मीद
x
यह अमेरिकी विदेश विभाग की प्रमुख पहल है। इसका मकसद एआई तकनीक को सही तरीके से विकसित करना

नई दिल्ली। भारत आज यानी शुक्रवार को औपचारिक रूप से अमेरिका की अगुवाई वाली पहल 'पैक्स सिलिका' में शामिल हो गया। जानकारी के मुताबिक, इस पहल से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सप्लाई चेन सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।

पैक्स सिलिका का अर्थ

दरअसल यह अमेरिकी विदेश विभाग की प्रमुख पहल है। इसका मकसद एआई तकनीक को सही तरीके से विकसित करना, खास सामान और संसाधनों की सप्लाई चेन को भरोसेमंद बनाना और सहयोगी देशों के बीच आर्थिक सुरक्षा बढ़ाना है। इस पहल की घोषणा के दौरान कहा गया है कि मजबूत सप्लाई चेन आर्थिक सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है। एआई भविष्य की समृद्धि और विकास की सबसे बड़ी ताकत बनेगा।

घोषणा पर इन देशों ने किया हस्ताक्षर

इस घोषणा पर हस्ताक्षर करने वाले देशों में ऑस्ट्रेलिया, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन, यूएई, सिंगापुर, इस्राइल, कतर और ग्रीस के नाम शामिल हैं। वहीं कनाडा, यूरोपीय संघ, नीदरलैंड्स और ताइवान जैसे देश भी भागीदार के रूप में शामिल होंगे।

अमेरिका और भारत के बीच संबंध में आएगी मजबूती

अमेरिका के आर्थिक मामलों के अंडर सेक्रेटरी जैकब हेलबर्ग 20-21 फरवरी तक भारत दौरे पर हैं। वे एआई सम्मेलन में भाग लेंगे, भारत और अमेरिका के टेक्नोलॉजी साझेदारी में मजबूती आएगी।

Next Story